साउथ के प्रोडयूसर राम चरण की मोस्ट अवेटिड फिल्म विनय विद्या रामा आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। हालांकि उम्मीद के मुताबिक उसे दर्शक नहीं मिले, लेकिन कहानी को फैंस ने पसंद किया। बोयापति श्रीनू द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी ने अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है।
वहीं फिल्म में विवेक ओबेरॉय, प्रशांत, नवीन चंद्रा, स्नेहा और आर्यन राजेश भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म विशाखापटनम शहर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही हैं, जहाँ पेशे से एक डॉक्टर ने राम को गोद लिया है। कहानी की बात की जाए तो इसमें राम एक ऐसा किरदार को निभा रहे हैं जो अपने परिवार को गंभीर परिस्थितियों से बचाता है। इस फिल्म को बनाने में चार साल का समय लगा है।
फिल्म से राम के फैंस काफी खुश होंगे क्योंकि इसमें खूब सारा एक्शन भरा है। फिल्म में राम करीब एक हजार लोगों को मारने के बाद भी रात में चैन से सोते हैं जोकि एक गलत संदेश देता है। विवेक को विलेन का किरदार दिया गया है जोकि अपने अभिनय से ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं और अजीब तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में कियारा आडवाणी बहुत ही खुबसूरत नजर आ रही हैं और राम उन्हें सीता के रूप में देख रहे हैं। विनय विधा रामा को देखकर लग रहा है कि हम बालकृष्णा की एक्शन फिल्म देख रहे हैं। फिल्म में चरण एक चलती ट्रेन पर कूद जाता हैं और सवारी करते नजर आते हैं। पूरी तरह से देखें तो फिल्म में ज्यादा कुछ नजर नहीं आ रहा है।