अभिनेता से निर्देशक बने कुणाल खेमू की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का ट्रेलर आज मंगलवार को मुंबई में लॉन्च हुआ। इस फिल्म की कहानी भी खुद कुणाल खेमू ने ही लिखी है। कुणाल खेमू ने बताया कि इस फिल्म की कहानी वह पहले अपने लिख रहे थे, लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म को निर्देशित करने की सोची तो उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग करने के बारे में नहीं सोची। क्योंकि दोनों जिम्मेदारी एक साथ निभाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। इसके अलावा कुणाल खेमू ने यह भी कहा कि फिल्म सफलता और असफलता की जवाबदारी सिर्फ उनकी ही होगी।
Madgaon Express Trailer: निर्देशक बनने का फैसला मेरा, नतीजे की जिम्मेदारी मेरी, कुणाल खेमू ने कही दिल की बात
फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुणाल खेमू ने इस बात का खुलासा किया कि जब फिल्म को निर्देशित करने के बारे में सोचा तब अपने फैसले पर अटल थे कि इस फिल्म में एक्टिंग नहीं करनी हैं। वह कहते हैं, 'निर्देशक के रूप में मेरी यह पहली फिल्म है। इस फिल्म को अपना सौ फीसदी देना चाह रहा था। अगर खुद इस फिल्म में एक्टिंग करता तो जिस तरह से इस फिल्म को बनाना चाह रहा था, फिल्म नहीं बना पाता। क्योंकि निर्देशन की बजाय मेरा ध्यान एक्टिंग पर रहता और बार- बार अपने मेकअप पर ध्यान देता और बाल संवारता रहता।'
अभिनेता प्रतीक गांधी फिल्म में पहली बार कॉमेडी किरदार में नजर आएंगे। प्रतीक गांधी ने कहा, 'कॉमेडी करना बहुत कठिन होता है, लेकिन मैं कॉमेडी बहुत पसंद करता हूं। इस फिल्म के लिए जब मुझसे पहली बार संपर्क किया गया तो मुझे नहीं पता था कि कुणाल खेमू ने फिल्म लिखी है और निर्देशित करने जा रहे हैं। पहली मुलाकात में जब कुणाल खेमू ने मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो आधी कहानी सुनने के बाद ही फिल्म में तुरंत काम करने की हामी भर दी। हर आदमी अपने जीवन में कभी ना कभी मस्ती करता है, लेकिन मेरा मानना है कि मस्ती करो, पड़के मत जाओ। मेरी आदत स्कूल के जमाने से है। मेरे पिता जी टीचर थे, इस वजह से स्कूल में मेरी बाकी बच्चों से अलग छवि रही है। मस्ती मैं भी करता है, लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रहता था कि मस्ती करते वक्त कभी पकड़ा ना जाऊं।'
Shaitaan: चार संशोधनों के साथ सीबीएफसी ने शैतान को दिया यू/ए सर्टिफिकेट, रनटाइम से भी उठा पर्दा
इस फिल्म में प्रतीक गांधी के अलावा अविनाश तिवारी, दिव्येंदु और नोरा फतेही भी एक खास किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता अविनाश तिवारी मौजूद नहीं रहे। अभिनेता दिव्येंदु ने कहा, 'इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक पिकनिक जैसा ही माहौल रहा है। हर रोज शूटिंग जल्दी खत्म करके हम लोग यही सोचते थे कि आज पार्टी कहा करनी है।' नोरा फतेही ने कहा, 'शूटिंग के पहले दिन जब प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु से मुलाकात हुई तो मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि 'स्कैम 1992', 'बंबई मेरी जान' और 'मिर्जापुर' में काम करने वाले कलाकारों के साथ काम कर रही हूं। इनके बीच मैं ऐसा महसूस कर रही थी जैसे स्कूल की पढ़ाई करके हाई स्कूल में पहुंच गई हूं।'
फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कुणाल खेमू कहते हैं, 'इस फिल्म को देखकर लोग गाली दें या तारीफ करें। उसका श्रेय मैं खुद लेना चाहूंगा, क्योंकि इस फिल्म को निर्देशित करने का फैसला मेरा है। फिल्म की सफलता और असफलता की जवाबदारी सिर्फ मेरी होगी। जहां तक फिल्म के कलाकारों के परफार्मेंस की बात है, तो मेरी सोच से सभी ने बेहतर परफॉर्मेंस किया है।'
Prem Ki Shaadi: सलमान के फिल्म छोड़ते ही इस सितारे ने मारी बाजी, जानें कौन होगा 'प्रेम की शादी' का मुख्य हीरो?