आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल में ही फिल्म महाराज से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें फिल्मी दुनिया में भी आमिर का उतराधिकारी बताने लगे हैं। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो अपने पिता की तरह की फिल्मी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने में सक्षम है। इस बीच जुनैद ने भी अपने डेब्यू और पिता की फिल्मी दुनिया से सन्यास लेने संबंधित विषयों पर चर्चा की है।
2 of 5
जुनैद खान
- फोटो : ट्विटर
जुनैद खान ने हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में कई विषयों पर बात की है। इस इंटरव्यू के दौरान उनसे प्रोडक्शन से जुड़ने को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभिनेता आमतौर पर अपने करियर में बहुत देर बात प्रोडक्शन से जुडे कामों में हिस्सा लेते हैं, लेकिन उन्होंने प्रीतम प्यारे के लिए प्रोडक्शन का काम संभाला था। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह पीके के सेट पर भी काम कर चुके हैं और इन सभी अनुभवों से उन्हें महाराज फिल्म में काफी मदद मिली।
3 of 5
जुुनैद खान
- फोटो : ट्विटर
जुनैद ने अपने पिता आमिर खान को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि महाराज की शूटिंग पूरी हो गई थी और किरण राव लापता लेडीज बना रही थीं। इस बीच आमिर खान फिल्मी दुनिया से सन्यास लेने की कश्मकश से गुजर रहे थे, तब आमिर ने उनसे कहा था, "मैं रिटायर हो रहा हूं, तुम अब इसे क्यों नहीं संभाल लेते।" महाराज अभिनेता ने कहा आमिर को लगता है कि जुनैद को प्रोडक्शन की अच्छी समझ है,जिसे वो फिल्म निर्माण के कठिन पहलुओं में से एक मानते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की फिल्म का ट्रेलर साझा कर जताया प्यार
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
इस दौरान जब जुनैद से पूछा गया कि क्या उनके पिता के काम ने उनके फिल्मों के चयन को प्रभावित किया है, तो इसका जवाब देते हुए महाराज अभिनेता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसका कोई खास असर हुआ है। उन्होंने कहा कि आमिर ने कुछ अच्छी फिल्में की हैं, लेकिन सभी उच्चमत गुणवत्ती वाली फिल्में नहीं थीं। उनका मानना है कि फिल्म निर्माण कोई विज्ञान नहीं है, अनुभवों से सीखना और आगे बढ़ना ही सफलता की चाभी है।
Thandel: राम चरण की 'गेम चेंजर' के कारण दुविधा में पड़ी 'थंडेल', रिलीज की तारीख को लेकर पशोपेश में निर्माता
5 of 5
किरण राव-आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @@netflix
अभिनेता ने पूछा गया कि उनकी फिल्म को लेकर उनके माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों को फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने कहा कि उनके पिता एक सामान्य दर्शक हैं, जबकि मां एक सख्त आलोचक हैं। अभिनेता ने बताया कि उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग के पहले दिन ही आमिर सेट पर आए थे. इसके बाद उन्होंने सीधे फिल्म देखी।
Megalopolis: 'मैं सदमे में थी', 'मेगालोपोलिस' के सेट पर फ्रांसिस फोर्ड द्वारा किस करने पर महिला ने तोड़ी चुप्पी