फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Juhi Babbar Play Celebrates 100th Show With Love Aap Ki Saiyaara Raj Babbar Anup Soni Nandita Das attends

Juhi Babbar: जूही ने 'विद लव, आप की सैयारा' नाटक के साथ बनाया रिकॉर्ड, बेटी की खुशी में राज बब्बर हुए शामिल

Sat, 29 Jun 2024 04:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Jun 2024 04:43 PM IST
सार

अभिनेता से नेता बने राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर अभिनेत्री होने के साथ-साथ रंगमंच की दुनिया में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उनके नाटक 'विद लव, आप की सैयारा' से एक उपलब्धि जुड़ गई है।

विज्ञापन
Juhi Babbar Play Celebrates 100th Show With Love Aap Ki Saiyaara Raj Babbar Anup Soni Nandita Das attends
'विद लव, आप की सैयारा' नाटक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

राज बब्बर और नादिरा बब्बर की बेटी व अभिनेत्री जूही बब्बर ने एक उपलब्धि हासिल की है। उनका चर्चित नाटक 'विद लव, आप की सैयारा' ने शतक लगा दिया है। शुक्रवार 28 जून को इस नाटक का 100वां शो दिखाया गया। बेटी की इस उपलब्धि मे पिता राज बब्बर भी शामिल हुए। उनके अलावा जूही बब्बर के हमसफर व अभिनेता अनूप सोनी भी नजर आए। इनके अलावा और भी कई हस्तियां शो देखने पहुंचीं।

विज्ञापन

Juhi Babbar Play Celebrates 100th Show With Love Aap Ki Saiyaara Raj Babbar Anup Soni Nandita Das attends
तापसी पन्नू, नंदिता दास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तापसी पन्नू और नंदिता दास आईं नजर
जूही बब्बर ने 'विद लव, आप की सैयारा' नाटक के 100 शो पूरे होने की खुशी को सौ महिलाओं के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास अवसर पर चर्चित अभिनेत्री तापसी पन्नू, नंदिता दास, रसिता जोशी सहित टीवी की चर्चित अभिनेत्री सौम्या टंडन भी शामिल हुईं। 
Pankaj Tripathi: नहीं थम रही 'कालीन भैया'-'विधायक जी' की जुबानी जंग, संघर्ष वाले कमेंट पर अभिनेता ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

Juhi Babbar Play Celebrates 100th Show With Love Aap Ki Saiyaara Raj Babbar Anup Soni Nandita Das attends
सौम्या टंडन, जूही बब्बर, सरिता जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थिएटर से जुड़ी हैं जूही बब्बर
अभिनेत्री-निर्देशक दोनों रूप में सक्रिय जूही बब्बर थिएटर से भी जुड़ी हुई हैं। 'विद लव, आप की सैयारा' जूही का चर्चित शो है। बुधवार को मुंबई के शीला गोपाल रहेजा ऑडिटोरियम में इस नाटक का 100वां शो प्रदर्शित हुआ। बता दें कि इस नाटक का लेखन, निर्देशन और प्रस्तुतीकरण जूही बब्बर ने खुद किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by JUHI BABBAR SONI (@juuhithesoniibabbar)

विज्ञापन

Juhi Babbar Play Celebrates 100th Show With Love Aap Ki Saiyaara Raj Babbar Anup Soni Nandita Das attends
अनूप सोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जूही ने अनूप सोनी से रचाई दूसरी शादी
जूही बब्बर के निजी जीवन की बात करें तो उनकी शादी अनूप सोनी से वर्ष 2011 में हुई। इससे पहले उनका विवाह 2007 में निर्देशक और पटकथा लेखक बेजॉय नांबियार से हुआ था, लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। अनूप सोनी अभिनेता होने के साथ-साथ मशहूर एंकर भी हैं। शो बालिका वधू और क्राइम पेट्रोल के जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
Devoleena Bhattacharjee: प्रेग्नेंट हैं देवोलीना? अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-आप क्या करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed