डिज्नी और पिक्सर की 'इनसाइड आउट 2' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने एक बिलियन डॉलर यानी कि 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 12 रिलीज में से एक यह एकमात्र एनिमेटेड फिल्म है, जिसने इतना कलेक्शन किया है। वैसे तो वैश्विक स्तर पर 55 फिल्मों ने एक बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा के हिसाब से 100 करोड़) की कमाई की है। इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट बिक्री भी शामिल है। मगर केवल एक दर्जन फिल्में ही अकेले विदेशी बाजारों से उस बेंचमार्क को छूने में कामयाब रहीं।
2 of 5
इनसाइड आउट 2 और अन्य एनिमेटेड फिल्मों का वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम @pixar
इनमें से 11 फिल्में लाइव-एक्शन थीं। डिज्नी की 2019 की फिल्म 'द लॉयन किंग' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1.1 बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा के हिसाब से 110 करोड़ रुपये) की चौंका देने वाली कमाई की। स्टूडियो ने रीमेक को कंप्यूटर जनरेटेड के बजाय लाइव-एक्शन में दिखाया, इसके चलते 'इनसाइड आउट 2' इस क्लब में शामिल होने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म है। एक बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा के हिसाब से 100 करोड़ रुपये) तक पहुंचने का मतलब है कि 'इनसाइड आउट 2' ने लगभग हर जगह धूम मचा दी है। कुछ हफ्ते पहले 'इनसाइड आउट 2' ने इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म 'फ्रोजन II' को पीछे छोड़ दिया था।
3 of 5
इनसाइड आउट 2
- फोटो : यूट्यब
विदेशी बाजार मैक्सिको $102.2 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 856 करोड़ रुपये), ब्राजील में $80 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 670 करोड़ रुपये), यूके $72.7 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 609 करोड़ रुपये), फ्रांस में $62.6 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 524 करोड़ रुपये) और कोरिया में $60.8 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 509 करोड़ रुपये) हैं। डिज्नी की पिक्सर सीक्वल पहले ही दुनिया भर में $1.649 बिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 164.9 करोड़ रुपये) के साथ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसमें विदेशों में $1.002 (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब बिलियन 100.2 करोड़ रुपये) और घरेलू स्तर पर $646.3 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 5417 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
4 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : सोशल मीडिया
डिज्नी ने दो बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा के हिसाब से 200 करोड़ रुपये) की रिलीज के साथ आनंद उठा रही है। दूसरी ओर मार्वल सुपरहीरो सीक्वल 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के बीच $634.1 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 5315 करोड़ रुपये) कमाए हैं। दुनिया भर में अब तक 1.21 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आठवीं सबसे बड़ी किस्त बन गई है। अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर दो नई रिलीज 'ब्लिंक ट्वाइस' और 'द क्रो' रीबूट कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। 'ब्लिंक ट्वाइस' 73 विदेशी क्षेत्रों से $6.7 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 56 करोड़ रुपये) यह घरेलू स्तर पर भी $7.2 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 60 करोड़ रुपये) के साथ निराश करने वाली रही।
Monday Flashback: जब इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने परदे पर निभाई राधा रानी की भूमिका, छह माह तक बरता था यह संयम
5 of 5
द क्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
लायंसगेट की 'द क्रो' का प्रदर्शन और भी खराब रहा। इसने 44 अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में $3.8 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 31 करोड़ रुपये) और घरेलू स्तर पर $4.6 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 38 करोड़ रुपये) की निराशाजनक कमाई की। वैश्विक स्तर पर इसकी कुल कमाई $8.5 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 71 करोड़ रुपये) हो गई।