फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Bells: ट्वीलाइट एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड डायलन से की सगाई, जल्द करने वाली हैं शादी

Wed, 03 Nov 2021 10:55 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 03 Nov 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Twilight actress Kristen Stewart reveals she's engaged to Dylan Meyer after 2 years of dating
क्रिस्टन स्टीवर्ट-डायलन मेयर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्वीलाइट एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने हाल ही में अपनी सगाई की जानकारी देकर लोगों को चौंका दिया है। क्रिस्टन लंबे समय से डायलन मेयर को डेट कर रही हैं। जिसके बाद हाल में ही क्रिस्टन स्टीवर्ट ने डायलन को शादी के लिए हां कह दी है। दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। इस बात का खुलासा क्रिस्टन ने द हावर्ड स्टर्न शो के दौरान किया। डायलन एक एक्ट्रेस और लेखक हैं। वह 'मोक्सी', 'रॉक बॉटम' और 'मिस 2059' जैसी फिल्मों के लिए फेमस हैं।



इतना ही नहीं क्रिस्टन ने बताया कि वह जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। ई न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में क्रिस्टन कहती हैं 'हम दोनों सच में शादी कर रहे हैं। मैं प्रपोज करना चाहती थी, इसलिए मुझे लगता है कि मैंने जो कुछ भी चाहा वह पूरा होने जा रहा है।'

Twilight actress Kristen Stewart reveals she's engaged to Dylan Meyer after 2 years of dating
क्रिस्टन स्टीवर्ट-डायलन मेयर - फोटो : सोशल मीडिया
मैं  एंजॉय करती हूं
पिछले साल एक मैग्जीन को इंटरव्यू देते हुए क्रिस्टन ने कहा, 'मैं हर रोज यही सोचती थी कि जब मैं अपनी प्रेमिका के साथ बाहर जाऊंगी, तब मेरी फोटो खींची जाएगी, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी। मुझे दबाव महसूस होता था, लेकिन LGBTQ समुदाय ने मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं डाला। लोग हमारी फोटो और हम पर लिखे लेख को पढ़ रहे थे। मैं उस वक्त एक बच्ची थी, मुझे ये सब देखकर अपमानित महसूस हुआ था। लेकिन अब सब बदल गया है मैं इसे एंजॉय करती हूं।'
Twilight actress Kristen Stewart reveals she's engaged to Dylan Meyer after 2 years of dating
क्रिस्टन स्टीवर्ट-डायलन मेयर - फोटो : सोशल मीडिया

कब से हैं साथ?
क्रिस्टन और डायलन साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई। दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। 2 साल के रिलेशनशिप के बाद अब दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Twilight actress Kristen Stewart reveals she's engaged to Dylan Meyer after 2 years of dating
क्रिस्टन स्टीवर्ट-रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : सोशल मीडिया

डायलन से पहले रिश्ते
डायलन से पहले क्रिस्टन ने सुपर मॉडल स्टेला मैक्सवेल और रॉबर्ट पैटिनसन को भी डेट किया है। रॉबर्ट और क्रिस्टन की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते थे। दोनों फिल्म ट्वाइलाइट फिल्म के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। बाद में उन्होंने सुपर मॉडल स्टेला मैक्सवेल को डेट किया, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया।

विज्ञापन
Twilight actress Kristen Stewart reveals she's engaged to Dylan Meyer after 2 years of dating
क्रिस्टन स्टीवर्ट - फोटो : Instagram
क्रिस्टन स्टीवर्ट की फिल्में
क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अपने करियर की शरूआत हैरी पॉटर फिल्म से की थी। इसके बाद वह द ट्वाइलाइट सागा, पैनिक रूम, ज़थुरा , इन द लैंड ऑफ़ वुमन, द मेसेंजर्स, एडवेंचरलैंड और द रनावेज जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed