हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज का न सिर्फ विदेश में बल्कि भारत में भी बहुत क्रेज है। लोग टॉम क्रूज की फिल्म देखने के लिए तरस जाते हैं ऐसे में उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। असंभव को संभव बनाने वाले जासूस की वापसी हो रही है। टॉम क्रूज एक बार फिर ईथन हंट बनकर वापस आ रहे हैं। Mission Impossible के छठे सीरीज की फिल्म का नाम MISSION: IMPOSSIBLE-FALLOUT है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है और टॉम क्रूज इसमें भी खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
टॉम क्रूज के फैंस के लिए बड़ी खबर, MISSION: IMPOSSIBLE FALLOUT का फर्स्ट लुक रिलीज
आपको बता दें कि जासूस ईथन की राह इस बार भी आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि इस बार भी वह और ज्यादा खतरनाक मिशन पर निकलेंगे। इस बार मिशन पर कुछ ऐसी गड़बड़ी हो जाएगी जिसे निबटाने के लिए उन्हें काफी सूझबूझ से काम लेना होगा। इस फिल्म का डायरेक्शन क्रिस्टोफर मैकायर कर रहे हैं।
यह फिल्म 27 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। MISSION: IMPOSSIBLE सीरीज की यह पहली फिल्म होगी जो रियल डी 3डी में शूट होगी। इस बार फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेनरी कैविल, साइमन पेग, रेबेक फर्ग्यूसन, विंग रेम्स, शॉन हैरिस, एंजेला बैसेट, वैनेसा किर्बी, मिशेल मोनाहन, एलेक बाल्डविन, वेस बेंटले और फ्रेजरिक शिमिट भी नजर आएंगे।
A post shared by Tom Cruise (@tomcruise) on
MISSION: IMPOSSIBLE सीरीज भारत में काफी पसंद की गई है और इसकी एक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी नजर आ चुके हैं। 55 वर्षीय टॉम क्रूज पर उनकी किसी भी फिल्म में उनके उम्र का असर नजर ही नहीं आता है। अब देखना यह होगा कि उनकी ये फिल्म दर्शकों पर कैसा जादू चलाती है।