फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Michael Douglas: सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं माइकल डगलस, जाहिर की खुशी

Sat, 14 Oct 2023 05:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 14 Oct 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Michael Douglas feels honoured to receive Satyajit Ray Lifetime Achievement Award in IFFI awards 2023
माइकल डगलस - फोटो : social media

हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता माइकल डगलस किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने अपनी शानदार स्किल्स से देश और दुनिया के लोगों के दिलों में खास जगह बन रखी है। इतना ही नहीं माइकल डगलस ने अपनी प्रतिभा के दम पर ऑस्कर से लेकर एमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जैसे कई पुरस्कार अपने नाम कर रखे हैं। अभिनेता के पुरस्कारों की लिस्ट लंबी होने जा रही है क्योंकि हाल ही में एलान किया गया है कि माइकल डगलस को 'सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार को पाकर माइकल डगलस बेहद खुश हैं और अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर की है। 

Michael Douglas feels honoured to receive Satyajit Ray Lifetime Achievement Award in IFFI awards 2023
माइकल डगलस - फोटो : social media

हॉलीवुड आइकन माइकल डगलस को सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवार्ड मिलने की घोषणा के एक दिन बाद, अभिनेता ने इस पुरस्कार को मिलने की घोषणा पर अब अपनी खुशी साझा की है। ट्विटर पर समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में, अभिनेता ने नवंबर में आईएफएफआई (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) गोवा 2023 में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर खुशी को साझा किया।

Michael Douglas feels honoured to receive Satyajit Ray Lifetime Achievement Award in IFFI awards 2023
माइकल डगलस - फोटो : social media

बीते दिन, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स पर घोषणा की थी कि हॉलीवुड के अनुभवी स्टार माइकल डगलस को आईएफएफआई गोवा 2023 में (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि महान हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता माइकल डगलस को 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।'   

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Douglas feels honoured to receive Satyajit Ray Lifetime Achievement Award in IFFI awards 2023
माइकल डगलस - फोटो : social media

सम्मान प्राप्त करने से उत्साहित अभिनेता ने अपनी खुशी साझा की और कहा, 'मुझे 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में सत्यजीत रे एक्सीलेंस फिल्म लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसलिए कैथी और मैं वहां आने वाले हैं... नवंबर में आपसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आप सभी का दिन शानदार हो।' 

विज्ञापन
Michael Douglas feels honoured to receive Satyajit Ray Lifetime Achievement Award in IFFI awards 2023
माइकल डगलस - फोटो : सोशल मीडिया
माइकल डगलस को इस साल 20-28 नवंबर तक गोवा के पणजी में आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 79 वर्षीय अभिनेता ने दो अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार, सेसिल बी. डेमिल पुरस्कार और एएफआई लाइफ अचीवमेंट पुरस्कार जीता हुआ है। अभिनेता ने 'फॉलिंग डाउन,' 'द अमेरिकन प्रेसिडेंट,' 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस,' 'द गेम,' 'ए परफेक्ट मर्डर' जैसी फिल्मों में काम किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed