अमेरिकन रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन अक्सर अपने बोल्ड लुक्स और कमेंट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी हर तरह की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। हालांकि उनके इस भद्दे काम के लिए उनकी बेटी को शर्मसार होना पड़ रहा है। किम ने अपनी 4 साल की बेटी से एक ऐसा काम करवाया है जिसे देखकर लोग उन पर बरस रहे हैं।
एक्ट्रेस ने अपनी 4 साल की बेटी से खिंचवाई ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर भड़क गए लोग
किम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक टॉपलेस फोटो शेयर की है जिसको लेकर वह ट्रोल हो रही हैं। दरअसल किम की यह फोटो उनकी 4 साल की बेटी नॉर्थ वेस्ट ने क्लिक की है। इसी वजह से किम को लोग ट्रोल कर रहे हैं और उन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने इसे चाइल्ड अब्यूज तक कह डाला है।
A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on
फोटो में किम आइने के सामने टॉपलेस नजर आ रही हैं। फोटो में उनकी चार साल की बेटी नॉर्थ वेस्ट भी दिखाई दे रही है। हालांकि वह फ्लैश लाइट में साफ नहीं दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए किम ने कैप्शन में लिखा है- 'यह फोटो नॉर्थ ने ली है।' किम की इस फोटो को अब तक 27 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो पर करीब 44 हजार से ज्यादा लोग कमेंट भी कर चुके हैं।
किम कार्दशियन की इस फोटो को लेकर लोग उन्हें तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि किम का पब्लिसिटी पाने का यह सबसे घटिया तरीका है। वहीं कुछ ने उनकी इस हरकत को 'चाइल्ड अब्यूज' से जोड़ दिया है। किम के कुछ फॉलोअर्स का यह भी कहना है- 'कम से कम बच्चे को और उसकी मासूमियत को छोड़ दो। वह बड़ी हो रही है और शायद तुम उसे गलत मैसेज दे रही हो।'