{"_id":"5a9cb18e4f1c1bea028b5a5a","slug":"jimmy-kimmel-kicks-off-the-90th-academy-awards-talk-about-harvey-weinstein-in-opening-monologue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscar 2018: जिम किमेल ने यौन शोषण का किया जिक्र, हार्वे वीनस्टीन पर कह डाली बड़ी बात","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscar 2018: जिम किमेल ने यौन शोषण का किया जिक्र, हार्वे वीनस्टीन पर कह डाली बड़ी बात
Mon, 05 Mar 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jimmy Kimmel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर एक्टर की यही चाहत होती है कि वो अपने करियर में एक बार जरूर ऑस्कर अवॉर्ड जीते। यह दुनिया के प्रतिष्ठित समारोह में शामिल है। 90वां आस्कर अवॉर्ड शुरू हो चुका है और इसे फेमस कॉमेडियन जिम किमेल होस्ट कर रहे हैं। सबसे बड़े समारोह की ओपनिंग स्पीच में जिम ने उस मुद्दे का भी जिक्र किया जो हॉलीवुड में इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
2 of 5
Jimmy Kimmel
शुरुआती भाषण में जिम ने सबसे पहले बीते साल हुई उस घटना का जिक्र किया जिसे लोग आज तक नहीं भूले। वह वाकिया गलत नाम लेकर किसी और को अवॉर्ड देने का था। जिम ने कहा - 'आप में से कुछ लोग आज यहां से अवॉर्ड लेकर जाएंगे। इस बार आप अपना नाम सुने तो उठने से पहले सोच लें।'
3 of 5
Jimmy Kimmel
हालांकि जिम ने यह भी कहा जो भी पिछले साल हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। इसके साथ ही जिम ने हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन के बारे में बात की। जिम ने कहा- 'हम लोग यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं। महिलाओं को इन सबसे निपटना जरूर आना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sam Rockwell
ऑस्कर अवॉर्ड दिए जाने शुरू हो चुके हैं। सैम रॉकवैल को 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। सैम ने यह अवॉर्ड फिलिप हॉफमैन को समर्पित किया। इसी के साथ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवॉर्ड एलीसन जैनी ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें यह अवॉर्ड आई, तोन्या के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Harvey Weinstein
आपको बता दें, हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर है। उन पर कई एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यहां तक की हार्वे को यूएस अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस से भी बाहर निकाल दिया है। हार्वे का नाम उन प्रोड्यूसर में शामिल हैं जिनके प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।