ईरान की मशहूर इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। उन्होंने मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में करीब 50 बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। जिसके चलते उन्हें पिछले साल अक्तूबर में ईरान में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जोंबी एंजेलिना जोली भी कहा जाता है।
2 of 5
सहर ताबर
- फोटो : social media
सहर ताबर को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानाकरी उनके वकील ने दी है। उनके वकील ने कहा है कि सहर ताबर को सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें साझा करने के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई है। दरअसल ईरान में इंस्टाग्राम को छोड़कर सभी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध है।
3 of 5
सहर ताबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर ने प्लास्टिक सर्जरी करा-कराकर अपने चेहरे को खराब कर लिया था। वह अक्सर अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करती रहती थीं। महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिनमें वह काफी डरावनी दिख रही थीं। तभी से ईरान में सहर ताबर के खिलाफ विरोध हो रहा था।
4 of 5
एंजेलिना जोली
- फोटो : file photo
इसके बाद ईरान पुलिस ने उन्हें पिछले साल पांच अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लया था। उनकी उम्र अभी महज 19 साल है। गौरतलब है कि सहर ताबर ने अपने चेहरे पर कई बार सर्जरी करवाई और इसी वजह से वह लाइमलाइट में आ गईं।
5 of 5
सहर ताबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिर कुछ समय बाद उनके एंजेलिना जोली की तरह दिखने की चाहत में 50 सर्जरियां करवाने की खबर आई। सहर खुद को एंजेलिना जोली की सबसे बड़ी फैन बताती हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की तरह दिखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। सहर ने एंजलिना जैसा लुक पाने के लिए काफी समय तक डाइटिंग भी फॉलो की थी। इससे उनका वजन भी काफी घट गया। सहर चाहती थी कि उनका वजन 40 किलो से ज्यादा न बढ़े।
पढ़ें: 'थॉर- लव एंड थंडर' में सुपर विलेन का किरदार निभाने के लिए चुने गए क्रिश्चियन बेल, कुछ ऐसी होगी कहानी