90वें ऑस्कर में 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइट एबिंग, मिसौरी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस फ्रेंसिस मैकडोरमेंड की खुशियां तब गम मे ंबदल गई जब उन्हें पता चला कि उनका ऑस्कर चोरी हो गया है। जीहां फ्रेंसिस का ऑस्कर किसी ने चुरा लिया था।
आपको बता दें कि 4 मार्च को आयोजित हुए 90वें एकेडमी अवॉर्ड में फ्रेंसिस को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी के खत्म होने के बाद उनके अवॉर्ड को किसी ने चुरा लिया जैसे ही फ्रेंसिस को इस बात की खबर लगी उनके होश उड़ गए। लेकिन खुशी की बात यह है कि कुछ देर में ही चोर पकड़ा गया और फ्रेंसिस को उनका यह अवॉर्ड वापस मिल गया।
अंग्रेजी वेबसाइट में प्राकिशित खबर के मुताबिक एक 47 साल के शख्स को ऑस्कर चुराने के लिए पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चोर को पकड़ने के बाद उन्होंने फ्रेंसिस का अवॉर्ड उन्हें वापस लौटा दिया। फ्रेंसिस ने भी चोर की साथ दरियादिली दिखाते हुए चोर को छोड़ देने को कह दिया और उसके बाद फ्रेंसिस ने अपने ऑस्कर के साथ सेलिब्रेशन किया।
आपको बता दें कि इस साल फ्रेंसिस को यह ऑस्कर उनकी फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइट एबबिंग, मिसोरी' के लिए मिला है। फ्रेंसिस को दूसरी बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर दिया गया है।