ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म का इंतजार दुनियाभर के दर्शकों को है। इस बीच फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।
Anees Bazmee: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' एक ही दिन देगी दस्तक, अनीस बोले- घाटे का सौदा!
2 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी/ मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म पहले सप्ताहांत में 20 करोड़ डॉलर से 23.9 करोड़ डॉलर तक के बीच कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कमाई का यह अनुमान द कोरम ने लगाया है जो छह सप्ताह पहले से ही फिल्म की ट्रैकिंग शुरू कर देता है।
3 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द कोरम के यह आंकड़े वाकई हैरान कर देने वाले हैं, क्योंकि कोई भी आर-रेटेड फिल्म ने अब तक पहले वीकएंड में 20 करोड़ डॉलर की कमाई नहीं की है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म डेडपूल है। यह फिल्म साल 2016 में फरवरी के महीने में रिलीज हुई थी।
4 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसने पहले सप्ताहांत में 13.24 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। अगर फिल्म इन आंकड़ों के मुताबिक कमाई करती है तो यह सबसे तगड़ी ओपनिंग करने वाली शीर्ष पांच फिल्मों में आसानी से शामिल हो जाएगी। इस सूची में पहले नंबर पर एवेंजर्स एंडगेम है।
5 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस लिस्ट में फिलहाल एंडगेम (35.7 करोड़ डॉलर) के अलावा स्पाइडर-मैन: नो वे होम (26 करोड़ डॉलर), एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर (25.7 करोड़ डॉलर), स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस (24.7 करोड़) और स्टार वार्स: द लास्ट जेडी (22 करोड़) जैसी फिल्में शामिल हैं। डेडपूल एंड वूल्वरिन 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है।
Vijay Sethupathy: 'नानम राउडी थान' की शूटिंग के दौरान हुआ था विजय-विग्रेश के बीच झगड़ा, अभिनेता ने किया खुलासा