{"_id":"5daeb61d8ebc3e93d33e8092","slug":"arnold-schwarzenegger-refuse-to-come-to-india-in-diamond-cup-india-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: डायमंड कप इंडिया में आने से अर्नाल्ड का इनकार, बोले- फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
EXCLUSIVE: डायमंड कप इंडिया में आने से अर्नाल्ड का इनकार, बोले- फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं
Tue, 22 Oct 2019 01:44 PM IST
अपूर्वा राय
अमर उजाला ब्यूरो, सियोल
अमर उजाला ब्यूरो, सियोल
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर
- फोटो : अमर उजाला, सियोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 1154 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट की रिलीज से पहले अपने प्रशंसकों से मिलने ग्लोबल टूर पर निकले मेगा स्टार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने कुछ भारतीय न्यूज वेबसाइट्स पर चल रही उन खबरों को फेक न्यूज बताया है जिसमें उनके अगले महीने भारत आने की बात कही जा रही है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में अमर उजाला से हुई एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में अर्नाल्ड ने कहा कि वह जल्द भारत आने वाले हैं, लेकिन अगले महीने जिस इवेंट को लेकर उनके आने की बात कही जा रही है, वह मनगढ़ंत खबरें हैं। अर्नाल्ड अतीत में कई बार भारत आ चुके हैं। मशहूर निर्देशक शंकर की एक फिल्म के म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम में भी वह भारत में हिस्सा ले चुके हैं।
अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर
- फोटो : अमर उजाला, सियोल
पिछले एक महीने से कुछ वेबसाइट्स पर अर्नाल्ड के 15 से 17 नवंबर के बीच भारत आने की बात कही जा रही है। इन खबरों में कहा गया कि भारतीय बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस फेडरेनशन की तरफ से आयोजित डायमंड कप इंडिया 2019 के मुख्य अतिथि अर्नाल्ड होंगे और इसके लिए उनके आना भी तय हो गया है। यहां सियोल में जब अर्नाल्ड से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसे किसी कार्यक्रम के लिए भारत आने की बात से साफ इनकार कर दिया।
terminator
- फोटो : social media
अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अर्नाल्ड ने कहा कि वह भारत को बहुत पसंद करते हैं और अपने फैंस से मिलने वह पहले भारत आ भी चुके हैं, लेकिन जिस कार्यक्रम के बारे में कहा जा रहा है, उसमें वह निश्चित रूप से नहीं आ रहे हैं। पिछली बार भारत आने की अपनी यादों का जिक्र करते हुए पूर्व मिस्टर यूनीवर्स अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर ने कहा कि भारत उन्हें बहुत पसंद है और वहां का खाना उन्हें बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्नाल्ड का आटोग्राफ
- फोटो : अमर उजाला, सियोल
भारत के लज्जतदार पकवानों के जिक्र के साथ ही अर्नाल्ड ने ये भी कहा कि उनका भारत आने की फिर से इच्छा हो रही है और वह जल्द भी भारत आने का कार्यक्रम बनाएंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए अमर उजाला की मार्फत अपना आटोग्राफ भी भेजा है। अर्नाल्ड की सुपर एक्शन फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट भारत में एक नवंबर को रिलीज हो रही है। ये फिल्म दुनिया के तमाम दूसरे देशों में इससे पहले से रिलीज होना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Terminator Dark Fate
- फोटो : Amar Ujala
अर्नाल्ड ने बताया कि फिल्म की रिलीज से पहले टर्मिनेटर डार्कफेट की टीम ने अमेरिका के अलग अलग शहरों में करीब एक हजार जगहों पर इसकी टेस्ट स्क्रीनिंग की और सब जगह लोगों ने फिल्म देखने के बाद यही कहा कि हॉलीवुड की ये अब तक की बेहतरीन सीक्वेल है।