जॉनी डेप और एम्बर हर्ड केस का फैसला आया चुका है। इस मामले पर फैसला सुनाते हुए जूरी ने एम्बर को 116 करोड़ रूपए डेप को देने के लिए कहा था। अब कोर्ट के इस फैसले पर पहली बार एम्बर के वकील का बयान सामने आया है। एम्बर इस फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है। उनके वकील ने गुरुवार की सुबह खुद इसकी घोषणा की। उनके वकील ने कहा, 'एम्बर जॉनी डेप को दिए गए हर्जाने में 80 करोड़ के भुगतान करने में असमर्थ हैं।'
Johnny Depp-Amber Heard Case: फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी एम्बर हर्ड! वकील बोले- नहीं दे पाएंगी 80 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 04 Jun 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन