फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   64th Grammy Awards shifted to 3 april will be held in Las Vegas for the first time

Grammy Awards 2022: ग्रैमी अवार्ड्स की नई तारीख आई सामने, पहली बार लास वेगास में होगा आयोजित

Wed, 19 Jan 2022 01:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Jan 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
64th Grammy Awards shifted to 3 april will be held in Las Vegas for the first time
ग्रैमी अवार्ड्स - फोटो : Grammy.Com

ऑस्कर्स के बाद ग्रैमी अवार्ड्स को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल द रिकॉर्डिंग अकादमी की ओर से मंगलवार को की गई घोषणा के अनुसार इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स अब 3 अप्रैल को लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन



1973 के बाद पहली बार कहीं और होगा ग्रैमी
सन् 1973 में नैशविले में प्रसारित होने के बाद पहली बार ऐसा होगा जब इसका प्रसारण लॉस एंजिल्स या न्यूयॉर्क के अलावा कहीं और किया जाएगा। दुनिया की मनोरंजन राजधानी के रूप में खुद को प्रचारित करने वाला लास वेगास संयुक्त राज्य अमेरिका का 28वां सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। वेगास का मौसम पूरे साल खुशगवार बना रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Recording Academy / GRAMMYs (@recordingacademy)


 

64th Grammy Awards shifted to 3 april will be held in Las Vegas for the first time
ग्रैमी अवार्ड्स - फोटो : social media

31 जनवरी को होना था प्रसारण 
64वां ग्रैमी अवार्ड 2022 में 31 जनवरी को लॉस एंजिल्स में होना था लेकिन कोरोना की वजह से इसकी तारीफ आगे बढ़ा दी गई। द रिकॉर्डिंग अकादमी ने इस मामले को लेकर अपना संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था, ओमिकॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी को शो आयोजित करने में बहुत अधिक जोखिम है। शहर और राज्य के अधिकारियों, स्वास्थ्य और सुरक्षा विशेषज्ञों, कलाकार समुदाय और हमारे कई सहयोगियों से विचार-विमर्श के बाद, रिकॉर्डिंग अकादमी और सीबीएस ने 64वें ग्रैमी अवॉर्ड शो को स्थगित करने का फैसला लिया है। हम संगीत की सबसे बड़ी रात का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Recording Academy / GRAMMYs (@recordingacademy)



 

64th Grammy Awards shifted to 3 april will be held in Las Vegas for the first time
ग्रैमी अवार्ड्स - फोटो : social media
पिछले साल मार्च में हुआ था आयोजन
पिछले साल भी कोरोना की वजह से ये समारोह 14 मार्च को आयोजित किया गया था। ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। इस पुरस्कार को प्रदान करने का आयोजन हर साल किया जाता है, जिसमें प्रमुख कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed