फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Captain America Brave New World Movie Hollywood actor Anthony Mackie Wants Shah Rukh Khan As An Avenger

Anthony Mackie-SRK: एंथनी मैकी ने की शाहरुख की तारीफ, किंग खान को अगले एवेंजर के रूप में देखने की जताई इच्छा

Thu, 13 Feb 2025 08:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Feb 2025 08:47 AM IST
सार

Shah Rukh Khan Next Avenger: शाहरुख खान की लोकप्रियता सिर्फ भारतीयों तक नहीं है, बल्कि दुनियाभर में उन्हें चाहने वाले हैं। हाल ही में हॉलीवुड एक्टर एंथनी मैकी ने किंग खान की तारीफ की है। वे उन्हें अगले एवेंजर के रूप में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
Captain America Brave New World Movie Hollywood actor Anthony Mackie Wants Shah Rukh Khan As An Avenger
एंथनी मैकी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज की आगामी फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' रिलीज को तैयार है। यह 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एंथनी मैकी लीड रोल में हैं। फिल्म में एक रेड हल्क कैप्टन अमेरिका से टक्कर लेगा। अपनी इस फिल्म पर चर्चा के दौरान हाल ही में एंथनी ने शाहरुख खान की तारीफ की है। दरअसल, उनसे पूछा गया कि वे बॉलीवुड से एवेंजर्स में किसे शामिल करना चाहेंगे? इस पर हॉलीवुड अभिनेता ने शाहरुख खान का नाम लिया।

विज्ञापन

Captain America Brave New World Movie Hollywood actor Anthony Mackie Wants Shah Rukh Khan As An Avenger
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान को बताया सबसे अच्छा
हाल ही में एंथनी मैकी ने एवेंजर्स के रूप में शाहरुख खान को देखने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर केविन जिंगखाई के साथ एक इंटरव्यू में यह बात कही। दरअसल, मैकी से पूछा गया कि वे अगले एवेंजर के रूप में किस बॉलीवुड एक्टर को चुनना पसंद करेंगे? इस पर मैकी ने कहा, 'मुझे लगता है कि शाहरुख खान, वे सबसे अच्छे हैं!' मैकी ने कहा, 'शाहरुख खान डैम बेस्ट हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'डेडपूल 2' में भी दिखी किंग खान की दीवानगी
इससे पहले भी कई हॉलीवुड निर्माता शाहरुख खान को लेने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। 'डेडपूल 2' में भी शाहरुख खान की लोकप्रियता का आलम देखने को मिला। निर्देशक डेविड लीच ने 'डेडपूल 2' के हिंदी वर्जन को पूरी तरह भारतीय स्टाइल देने की कोशिश की। हिंदी दर्शकों से जोड़ने के लिए फिल्म में शाहरुख खान की फिल्म का गाना भी शामिल किया गया।  'डेडपूल 2' में भोपेंद्र नाम के एक टैक्सी ड्राइवर का किरदार है जो रयान रेनॉल्ड्स का दोस्त बना है। फिल्म के एक सीन में भोपेंद्र शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' का 'यूं ही चला चल' गाने को इंजॉय करता दिखा है। दर्शकों को फिल्म में शाहरुख खान का ये कनेक्शन काफी अच्छा लगा।

यह खबर भी पढ़ें:
Millben: भारत का राष्ट्रगान गाने के लिए उत्साहित गायिका मिलबेन, बोलीं- पीएम मोदी का ट्रंप के साथ खास रिश्ता

विज्ञापन

'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख खान
इससे पहले साल 2018 में मार्वल के क्रिएटिव डेवलपमेंट के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट स्टीफन वॉकर ने मार्वल प्रोजेक्ट में शाहरुख खान को शामिल करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, 'अगर हम भारतीय कॉन्टेंट बनाते हैं तो हमें इसमें शाहरुख खान को रखना होगा। उन्हें इसमें होना ही चाहिए'। इसके अलावा कई और विदेशी निर्माता शाहरुख की तारीफ कर चुके हैं। शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इसें उनके साथ बेटी सुहाना भी बड़े परदे पर डेब्यू कर रही हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें:
Dhoom Dhaam: यामी गौतम और प्रतीक गांधी की धूम धाम की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed