मैं हूं ना, चुरा लिया है तुमने, वादा, शादी नंबर 1 जैसी तमाम बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जायद खान लंबे वक्त तक फिल्मी दुनिया से दूर रहे। बता दें कि फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल अदा कर मशहूर हुए जायद खान वर्ष 2015 से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, एक बार फिर वह इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं। हाल ही में जायद खान ने अपनी जिंदगी के मुश्किल वक्त का खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने अपना ख्याल रखना तक छोड़ दिया था।
Zayed Khan: इंडस्ट्री से दूर होकर अपना ख्याल रखना छोड़ बैठे थे जायद, बोले- बैंगन की तरह दिखने लगा था
जायद खान ने फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद अपनी केयर करनी ही छोड़ दी थी, जिसका असर उनके शरीर पर दिखने लगा। जायद खान के व्यवहार में आए इस बदलाव की वजह थी, उन्हें मिले तमाम रिजेक्शन। हाल ही में खुद एक्टर ने ऐसा कहा है। जायद खान के मुताबिक जब उनके दोस्त ने हाल ही में उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया तो वह बैंगन की तरह दिख रहे थे।
बता दें कि जायद खान जल्द ही एक फिल्म में अपने पिता संजय खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हाल ही में जायद खान ने अपनी कमबैक फिल्म का ऑफर मिलने से पहले के वक्त पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'करीब एक डेढ़ साल पहले मैं अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहा था। मैंने अपना ख्याल रखना ही छोड़ दिया था, क्योंकि तमाम लोगों ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था। इसकी वजह से मैं भूल ही गया था कि मैं कभी स्टार भी था।'
B S Shaad Death: मशहूर निर्माता-निर्देशक बी एस शाद का निधन, 'कोरा बदन' में अभिनय का भी दिखाया था दम
जायद खान ने आगे कहा कि जब उनके दोस्त असीम उनके पास आए तो वह भी यह देखकर चौंक गए कि गुड लुकिंग होने के बावजूद कोई काम नहीं मिल रहा है। एक्टर ने कहा, 'मैंने असीम को यह नहीं बताया कि मैं कुछ स्टूडियो में गया था, लेकिन कहीं बात नहीं बनी।' इसके बाद असीम ने जायद खान को एक फिल्म का ऑफर दिया, जिसके बाद खुद जायद खान भी हैरान रह गए। एक्टर का कहना है, 'मैं कंफ्यूज था, क्योंकि उस वक्त मैं बैंगन की तरह था।'
Rakul Preet: पांच घंटे का सफर तय कर रकुल से मिलने पहुंचा उनका जबरा फैन, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट
एक्टर ने आगे बताया कि दोनों ने मिलकर करीब छह महीने में पूरी फिल्म लिखी। एक्टर का कहना है कि ओटीटी पर रिलीज होने वाली यह फिल्म 10 साल के बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग तक सभी को पसंद आएगी। आपको बता दें कि जायद खान आखिरी बार वर्ष 2017 में टीवी शो 'हासिल' में नजर आए थे। अब लंबे वक्त बाद एक बार फिर उन्हें पर्दे पर देखना फैंस के लिए शानदार अनुभव होगा।
Alia Bhatt: 'उड़ता पंजाब' के लिए यह दिग्गज अभिनेता बना था आलिया का गुरु, सिखाई थी झारखंडी बोली