क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से खास कनेक्शन रहा है। इन्हीं में एक खिलाड़ी हैं युवराज सिंह। 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर युवराज के रोमांस के किस्से दुनियाभर में मशहूर हैं। 12 दिसंबर 1981 को जन्मे युवराज सिंह ने साल 2015 में एक्ट्रेस हेजेल कीच से शादी कर ली लेकिन उससे पहले बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ उनका लंबा अफेयर रहा है।
2 of 6
yuvraj singh, kim sharma
- फोटो : file photo
युवराज सिंह की सबसे चर्चित जोड़ी मोहब्बतें फिल्म से चर्चा पाने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रही। युवराज और किम करीबन 4 साल तक साथ रहे। 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है युवराज की मां शबनम सिंह किम को पसंद नहीं करती थीं। युवराज ने मां की बात मानी और उनका साथ छोड़ दिया।
3 of 6
yuvraj singh, deepika
- फोटो : file photo
साल 2007 में युवराज सिंह अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान धमाकेदार बल्लेबाजी से वो खासे चर्चा में रहे और ज्यादातर भारतीय महिलाओं के चहेते बन गए थे। दीपिका पादुकोण के साथ युवी की नई रोमांटिक जोड़ी की चर्चा होने लगी। दीपिका, युवराज का मैच देखने स्टेडियम पहुंचने लगीं लेकिन जल्द ही ये जोड़ी टूट गई। युवराज से अलग होने के बाद दीपिका का अफेयर रणबीर कपूर के साथ रहा।
4 of 6
yuvraj singh, preity zinta
- फोटो : file photo
दीपिका के साथ जोड़ी टूटने के बाद युवराज सिंह एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के करीब आए। इसके पीछे का कारण था आईपीएल। प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब टीम की सहमालकिन हैं और युवराज उनकी टीम में शामिल थे। मैच के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, हालांकि दोनों ने इसे महज दोस्ती करार दिया लेकिन मैदान के बाहर चर्चाएं कुछ और ही थी।
5 of 6
yuvraj singh, riya sen
- फोटो : file photo
युवराज सिंह हमेशा महिलाओं के बीच दुलारे रहे हैं। एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी युवराज सिंह के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों साथ-साथ काफी दिखे हालांकि अपने रिश्ते पर दोनों ने कभी कुछ नहीं बोला। बाद में यह जोड़ी भी अलग हो गई।