फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यश चोपड़ा की इस फिल्म ने शाहरुख खान को बना दिया 'बॉलीवुड का किंग', आज भी मानते हैं एहसान

Thu, 27 Sep 2018 08:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
yash chopra birthday special shah rukh khan became king after darr
yash chopra

बड़े पर्दे पर रोमांस की अलग परिभाषा गढ़कर यादगार बनाने वाले निर्देशक यश चोपड़ा का जन्मदिन 27 सितंबर को है। यश चोपड़ा ने बॉलीवुड में रोमांस को कई रंगों में दिखाया। जिस तरह उन्होंने प्यार को जुनून, पागलपन और कुर्बानी के तौर पर पेश किया वो शायद ही कोई और दिखा पाया हो। यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

yash chopra birthday special shah rukh khan became king after darr
yash chopra

यश चोपड़ा का जन्म लाहौर में 27 सितंबर 1932 को हुआ था। यश चोपड़ा के बड़े भाई बीआर चोपड़ा भी बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर थे। यश साहब ने करियर के शुरुआत में भाई के साथ बतौर को-डायरेक्टर काम किया। उन्होंने फिल्म 'नया दौर', 'एक ही रास्ता' और 'साधना' जैसी फिल्मों में काम किया। बतौर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने पहली फिल्म साल 1959 में 'धूल का फूल' बनाई। उन्होंने 22 फिल्में डायरेक्ट की जबकि 51 फिल्में प्रोड्यूस की।

yash chopra birthday special shah rukh khan became king after darr
yash chopra

यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरस्टार दिए। इनमें से ही एक नाम है किंग खान यानी शाहरुख खान का। एक वक्त ऐसा था जब यश चोपड़ा और शाहरुख खान एक दूसरे के पर्याय बन गए थे। दोनों की दोस्ती शुरू हुई फिल्म 'डर' से। इस फिल्म से जुड़ा किस्सा भी मजेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yash chopra birthday special shah rukh khan became king after darr
darr

'डर' में शाहरुख ने राहुल मेहरा का रोल निभाया था। कम ही लोगों को पता है कि यश चोपड़ा की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं थे। उस वक्त इस रोल का ऑफर अजय देवगन को दिया गया था लेकिन डेट्स की कमी के चलते अजय देवगन ने फिल्म को मना कर दिया था। फिर आमिर खान से इसके लिए बात की गई तो उन्होंने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई। अजय देवगन और आमिर के मना करने के बाद आखिर में ये रोल शाहरुख के पास आया।

विज्ञापन
yash chopra birthday special shah rukh khan became king after darr
darr

फिल्म में हीरो का रोल सनी देओल ने निभाया था लेकिन विलेन का किरदार ज्यादा पॉपुलर हो गया और शाहरुख इस फिल्म से रातोंरात सुपरस्टार बन गए। खास बात ये है कि शाहरुख और सनी देओल ने कभी इसके बाद साथ काम नहीं किया। एक इंटरव्यू में सनी देओल ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि 'फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया गया। जब मुझे पता चला कि फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed