फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yas Hai Khas: जस्टिस लीग के सुपरहीरोज संग दिखे रणवीर सिंह, यस आइलैंड के ब्रांड अंबेसडर बनकर घुमाया पूरा द्वीप

Thu, 24 Mar 2022 01:46 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
Yas Island Abu Dhabi launches electrifying Bollywood-themed campaign with superstar Ranveer Singh
Ranveer Singh - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गर्मियों की छुट्टियों के लिए देश से सिर्फ ढाई से तीन घंटे की दूरी पर स्थित बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन यस आईलैंड को अब हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे रणवीर सिंह का साथ मिल गया है। रणवीर दुनिया भर को बता रहे हैं कि ‘यस है खास’ और यस आइलैंड खास क्यों है इसकी एक झलक दिखाने के लिए रणवीर ने वहां पहुंचकर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। ये तो आपको पता ही है कि इस साल के आइफा अवार्ड्स मई में अबू धाबी के इसी आइलैंड पर होने वाले हैं। अबू धाबी वैसे तो संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है लेकिन संयुक्त अरब अमीरात जाने वाले पर्यटक अब तक दुबई घूम कर ही लौट आते रहे हैं। अब वहां की सरकार ने अबू धाबी के पास करीब 25 वर्ग किमी में फैला एक पूरा का पूरा द्वीप विकसित कर दिया है और यहां मनोरंजन के कुछ ऐसे स्थान बनाए गए हैं जो दुनिया में और कहीं नहीं हैं।

Yas Island Abu Dhabi launches electrifying Bollywood-themed campaign with superstar Ranveer Singh
Ranveer Singh - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमा में हीरो के साथ होने का मजा
रणवीर सिंह ने भी अपने इस वीडियो में इन्हीं जगहों की झलक दिखाने की कोशिश की है। सिनेमा में अनुभव का अगला पड़ाव ऐसे स्थान होने वाले हैं जहां फिल्म आपको सिर्फ एक स्थिर सीट पर बैठकर नहीं देखनी है। जैसे हवाई जहाज के पायलट की ट्रेनिंग के लिए सिमुलेशन केबिन होती है, वैसी ही सीटें इन खास किस्म के सिनेमाघरों में बनाई जा रही है। इसमें होता ये है कि दर्शक फिल्म के हीरो के साथ साथ भागता है, ऊंची ऊंची इमारतों से छलांग लगाता है और विलेन के ठीक सामने पहुंचकर उससे दो दो हाथ करने के से अनुभव हासिल करता है।

Yas Island Abu Dhabi launches electrifying Bollywood-themed campaign with superstar Ranveer Singh
फरारी वर्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वार्नर ब्रदर्स की अनोखी दुनिया
रणवीर के इस वीडियो में वह बैटमैन के साथ ऐसा ही कुछ करते दिख रहे हैं। वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो ने अबू धाबी के यस आईलैंड में दुनिया का अपनी तरह का पहला इनडोर थीम पार्क बनाया है। और, इस पार्क में वार्नर ब्रदर्स की बनाई एनीमेशन फिल्मों से लेकर डीसी कॉमिक्स के किरदारों तक की राइड्स एक अनोखा अनुभव देने के लिए यहां बनाई गई हैं। वार्नर ब्रदर्स वर्ल्ड के अलावा फरारी वर्ड और वाटरवर्ल्ड भी यस आइलैंड के बड़े आकर्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yas Island Abu Dhabi launches electrifying Bollywood-themed campaign with superstar Ranveer Singh
वार्नर ब्रदर्स वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जताई ब्रांड एंबेसडर बनने की खुशी
दुनिया में सबसे तेजी से उभर रहे अबू धाबी एयरपोर्ट से सिर्फ 20 मिनट की सड़क मार्ग दूरी पर स्थित यस आईलैंड पहुंचकर रणवीर कहते हैं, ‘ये कमाल की जगह है और यहां वीडियो शूट करने में तो मुझे बहुत ही आनंद आया। मुझे यस आइलैंड का ब्रांड एंबेसडर बनने की बहुत खुशी हो रही है और मुझे लगता है कि यहां छुट्टियां मनाने के लिए आने वाले मेरी तरह ही खूब मस्ती कर सकेंगे। यस आईलैंड में सबके लिए मौज, मस्ती और मुस्कुराने की वजहें हैं फिर चाहे आप यहां घरवालों के साथ छुट्टियां मनाने आ रहे हों या फिर किसी खासमखास के साथ क्योंकि यस है खास!’

विज्ञापन
Yas Island Abu Dhabi launches electrifying Bollywood-themed campaign with superstar Ranveer Singh
अबू धाबी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

होटल में फॉर्मूला वन रेसिंग का मजा
रणवीर सिंह ने जो खास वीडियो यस आइलैंड के लिए शूट किया है, उसमें वह पूरे द्वीप पर नाचते, गाते, झूमते, घूमते नजर आ रहे हैं। इस द्वीप पर बना डब्लू होटल अपनी तरह का दुनिया का पहला अनोखा होटल है जिसके बीच से होकर फॉर्मूला वन रेसिंग का ट्रैक गुजरता है और आप अपने कमरे की बालकनी में बैठे बैठे इस रेसिंग का नजारा ले सकते हैं। वीडियो में इस फॉर्मूला वन रेसिंग का आनंद लेने क अलावा रणवीर यस मरीना सर्किट में कलाबाजियां लगाने का और यस लिंक्स पर गोल्फ खेलने का आनंद लेते भी दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed