एक्ट्रेस यामी गौतम के पति निर्देशक आदित्य धर 12 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। उनके 39वें जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस यामी गौतम ने उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यामी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है और पति आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। यामी की इन तस्वीरों पर आदित्य धर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दिल छू लेने वाली बात लिखी है। यामी और आदित्य की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और दिल वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 4
आदित्य धर, यामी गौतम
- फोटो : insta
यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जहां एक तस्वीर आदित्य यामी के कंधे पर हाथ रखकर पोज देते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में यामी आदित्य के साथ हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। तो वहीं एक तस्वीर आदित्य की है। इन तस्वीरों में यामी ग्रीन बनारसी साड़ी, हाथों में लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे माई लव! इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी के साथ लिखा फॉरएवर।
आदित्य धर ने भी यामी की इस पोस्ट पर दिल छू लेने वाला रिप्लाई दिया है। आदित्य ने यामी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'मेरी सारी तस्वीरें हमेशा तुम्हारे साथ रहनी चाहिए, क्योंकि मेरे पास में तुम्हारा खड़ा होना मुझे एक मिलियन की तरह दिखाई देता है! फैंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'जन्मदिन मुबारक हो आदित्य सर आपका वर्ष मंगलमय और अधिक सफल हो' इसी तरह से एक महिला प्रशंसक ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे जीजू और हंसी वाली इमोजी पोस्ट कीं। अन्य प्रशंसक भी इसी तरह से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
4 of 4
आदित्य धर, विक्की कौशल-फिल्म उरी
- फोटो : insta
आदित्य धर को अभिनेता विक्की कौशल ने भी जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से फिल्म उरी के सेट से उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'जन्मदिन मुबारक हो मेरे भाई, ढेर सारा प्यार।' आदित्य ने भी उनकी इस स्टोरी को री-पोस्ट किया और लिखा, 'मेरा भाई!! लव यू!!'। आपको बता दें की उरी का निर्देशन आदित्य धर ने ही किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम भी नजर आईं थीं।