नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी ने रिलीज होने से पहले काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पाई। हालांकि फिल्म की कहानी ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े किए, लेकिन फिर भी पिक्चर दर्शकों को पसंद नहीं आई। अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। लेखक जीतेन्द्र ज्ञानचंदानी ने फिल्म के प्रोड्यूसर और राइटर राज शांडिल्य के ऊपर फिल्म की कहानी को चुराने का आरोप लगाया है। जीतेन्द्र ज्ञानचंदानी का आरोप है कि इस फिल्म की कहानी उनकी लिखी कहानी से चुराई गई है। बता दें कि हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' पर भी कहानी को चुराने का आरोप लग चुका है।
2 of 4
जनहित में जारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जीतेन्द्र ज्ञानचंदानी ने दावा किया है कि उन्होंने गौतम प्रसाद शॉ के साथ मिलकर 'कंडोम प्यार की पहली शर्त' नाम की कहानी को लिखा था। 2019 में उन्होंने इस कहानी को स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ रजिस्टर भी करवा लिया था। जीतेन्द्र का कहना है कि गौतम ने 2017 में अपने नाम पर स्क्रिप्ट रजिस्टर कराई थी और वह एक डायरेक्टर के साथ फिल्म की कहानी के संबंध में मिले थे। डायरेक्टर ने 2019 में उनकी कहानी को पसंद किया था साथ में काम करने के लिए कहा था।
3 of 4
जनहित में जारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जीतेन्द्र का कहना है कि जून 2020 में गौतम ने उस कहानी को राज को दे दिया और फिर शांडिल्य ने 2020 में जनहित में जारी की घोषणा कर दी। जीतेन्द्र ने ये भी दावा किया है कि उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन और स्क्रीनराइटर एसोशिएशन में भी की है। उनका ये भी कहना है कि अब इस लड़ाई में गौतम उनके साथ नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शांडिल्य का कहना है कि वह लीगल नोटिस के जरिए पहले ही जवाब दे चुके हैं। शांडिल्य ने ये भी बताया कि उन्होंने 2017 में इस कहानी को रजिस्टर करवाया था और कोई भी कुछ भी दावा कर सकता है।
4 of 4
जनहित में जारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जनहित में जारी की कहानी की बात करें यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। इसमें नुसरत एक सेल्स गर्ल का किरदार निभा रही हैं, जो कंडोम बेचने का काम करती है। पहले तो नुसरत (मन्नू) को यह काम बिल्कुल पसंद नहीं आता है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें मजा आने लगता है और वह समाज के लोगों की सोच बदलने का फैसला करती हैं। हालांकि परिवार और समाज दोनों ही मन्नू के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसे में मन्नू की जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है।