'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) पर फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं से जब देश की भलाई के लिए राजनीति करने की बात हुई तो उनका अंदाज देखने लायक था। पेश है एक स्पेशल रिपोर्ट जिसमें इनसे पूछा गया कि अगर वह एक दिन की प्रधानमंत्री बनें तो सबसे पहले क्या करना चाहेंगी? इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं ये मशहूर शख्सियतें...
Women's Day 2019: अगर एक दिन के लिए पीएम बन जाएं ये 7 एक्ट्रेस तो पहले क्या करेंगी काम?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि का कहना है कि एक दिन में कुछ नहीं हो सकता लेकिन करने को एक दिन ही बहुत होता है। भारत में महिलाओं की सोच में तेजी से बदलाव आ रहा है जिसकी वजह से महिला प्रधान फिल्में बनने लगी हैं। इस सोच को आगे बढा़ने की जरूरत है। कल्कि का कहना है कि राजनीति में उनका कोई इंट्रेस्ट नहीं है लेकिन डेवलपमेंट के बारे में वो हमेशा सोचती हैं।
साइंस और टेक्नलॉजी पर करूंगी कामः रीमा कागती
बॉलीवुड डायरेक्टर और राइटर रीमा कागती ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों को समझाने का समय आ गया है। अगर मुझे एक दिन का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है तो मैं महिलाओं को आगे बढ़ाने की योजनाएं लाऊंगी। इसके बाद मेरा सबसे बड़ा फोकस देश की बेरोजगारी को दूर करने पर होगा। देश में टैलेंट भरा पड़ा है लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता। साइंस और टेक्नोलॉजी को लेकर कुछ अलग जरूर करूंगी अगर मुझे कोई मौका मिलता है तो।
बलात्कार के दोषी मंत्रियों को करूंगी बर्खास्तः ऋचा चड्ढा
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कहा कि अगर मुझे एक दिन के लिए पीएम बनाया जाता, तो मैं अपनी सरकार में उन सभी मंत्रियों को बर्खास्त कर देती, जिन्हें बलात्कार का दोषी ठहराया गया है। केवल यही नहीं जिनके खिलाफ एक भी केस यौन उत्पीड़न का दर्ज होगा उन्हें तबतक सस्पेंड रखूंगी जब तक मामले का फैसला नहीं आ जाता। मैं सोशल मीडिया पर महिलाओं को ट्रोल कर दुर्व्यवहार को रोकने पर कड़ा कानून बनाऊंगी। मेरी कैबिनेट में आधी से ज्यादा संख्या महिलाओं की होगी। मैं कन्या भ्रूण हत्या, बलात्कार और दहेज हिंसा को रोकने के लिए बालिका की शिक्षा का प्रोत्साहन करूंगी। दहेज हत्या करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दूंगी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के लिए शौचालय प्राथमिकता से बनवाऊंगी।
भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकूंगी: अर्चना पूरण सिंह
दिग्गज अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह का कहना है कि अगर उन्हें एक दिन का प्रधानमंत्री बना दिया जाता है तो वो सबसे पहले भ्रष्टाचारियों को देश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। अर्चना की नजर में अगर कुछ अच्छा करना है तो एक घंटा ही बहुत होता है। आज भारत की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार ही है। अगर यह खत्म हो गया देश और तेजी से तरक्की कर जाएगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अर्चना एक दिन में ही तमाम योजनाओं को ले आएंगी।
घरेलू हिंसा रोकने के लिए बनाऊंगी कानूनः शिवानी रघुवंशी
एक्ट्रेस शिवानी रघुवंशी ने कहा कि अगर उन्हें एक दिन का पीएम बना दिया जाता है तो वो सबसे पहले घरेलू हिंसा को रोकने के लिए कठोर कानून लाएंगी। बाल मजदूरी देश में तेजी से बढ़ रही है इसको रोकने के लिए काम करेंगी। शिवानी ने कहा,'किसी भी देश की तरक्की तभी है जब वहां के लोगों की सोच अच्छी होगी। महिलाओं के प्रति गंदी सोच रखने वालों को रोका नहीं जा सकता लेकिन इसके लिए ऐसे कानून बनने चाहिए जिसकी सजा सख्त हो।