सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इस साल फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कटरीना कैफ हैं जिन्होंने हाल ही में फिल्म के पूरी होने की जानकारी एक फोटो शेयर कर दी थी। वहीं, इस फोटो को सलमान खान ने भी शेयर कर फिल्म के शूटिंग की समाप्ति की सूचना दी है।
सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ शेयर की 'भारत' की ऐसी तस्वीर, जवाब मिला 'शुक्रिया'
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह कटरीना के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही कटरीना को शुक्रिया भी कहा है। फिल्म में एक बार फिर कटरीना और सलमान खान की हिट जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। साल 2019 में सलमान खान की यह फिल्म बहुत चर्चित होती जा रही है।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
वहीं, फिल्म के पूरा होने पर इसकी स्टारकास्ट सलमान और कटरीना भी बहुत खुश हैं। इससे पहले कटरीना ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा था 'फिल्म भारत के लिए रैपअप फोटो, यह किरदार मेरे लिए बेहद उम्दा और उत्साहजनक रहा, फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद, अली अब्बास जफर और सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री जैसे अच्छे लोगों के साथ काम कर अच्छा लगा।' आपको बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म कोरियन फिल्म 'एन ऑड टू माई फादर' की आधिकारिक रीमेक है।
बता दें कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ आ रहे हैं। तकरीबन 20 साल बाद यह जोड़ी एक साथ काम करने जा रही है। संजय एक प्रेमकहानी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होेंने सलमान खान को चुना है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट अभिनेत्री को लेकर संदेह बना हुआ है। ऐसे में कई अभिनेत्रियों के नाम इस फिल्म के लिए सामने आए हैं जिसमें दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। वहीं, सलमान ने फिल्म के लिए इस एक्ट्रेस कटरीना कैफ का नाम आगे किया था।