फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नच बलिए 9 में नई जोड़ियां होंगी शामिल और अनुष्का की पोस्ट पर जरीन का रिएक्शन सहित पढ़ें ये 5 खबरें

Tue, 03 Sep 2019 10:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 03 Sep 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
wild card entry in Nach Baliye 9 to Zarine Khan reaction on body shamed for her stretch marks
Nach Baliye and Zarine Khan - फोटो : amar ujala

मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की हो सकती है वापसी


टीवी के सबसे चर्चित डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 9 को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो में जहां कई जोड़ियां अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों को जीत रही तो वहीं बहुत सी जोड़ियां शो से बाहर भी निकल चुकी हैं। इस बीच खबर है कि शो में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार नच बलिए 9 में 4 जोड़ियो की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। इसमें मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के अलावा अविनाश सचदेवा और पलक की जोड़ी के वापस आने की काफी चर्चा है।

wild card entry in Nach Baliye 9 to Zarine Khan reaction on body shamed for her stretch marks
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

PV Sindhu की इच्छा- दीपिका पादुकोण निभाएं बायोपिक में मेरा किरदार

भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने हाल ही में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल किया है। इसके बाद से ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि जल्द ही पीवी सिंधू पर बायोपिक बन सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस बीच पीवी सिंधू ने बोला है कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो दीपिका पादुकोण उनके किरदार को करें तो उन्हें अच्छा लगेगा। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण बैडमिंटन में नेशनल लेवल की चैंपियन रह चुकी हैं। ऐसे में अगर वह पीवी सिंधू का किरदार करने के लिए सहमत होती हैं तो वह उनके किरदार को बहुत अच्छे से निभा सकती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

wild card entry in Nach Baliye 9 to Zarine Khan reaction on body shamed for her stretch marks
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा श्रीदेवी के हवा-हवाई लुक का वैक्स स्टेच्यू

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी भले की हमारे बीच नहीं रही हों लेकिन उनके प्रशंसक हमेशा उन्हें याद करते हैं। ऐसे में श्रीदेवी के फैंस को बेहद खास तोहफा मिलने जा रहा है। जी हां, सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टेच्यू लगने जा रहा है। खास बात ये है कि श्रीदेवी का ये स्टेच्यू उनके मशहूर गाने हवा-हवाई के लुक का होगा। ये गाना फिल्म मिस्टर इंडिया का है। श्रीदेवी के स्टेच्यू लगने की जानकारी उनके पति बोनी कपूर ने ट्विटर पर स्टेच्यू का वीडियो साझा करते हुए दी है। बोनी कपूर के ट्वीट के अनुसार सिंगपुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी का ये स्टेच्यू 4 सितंबर को लगेगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन
wild card entry in Nach Baliye 9 to Zarine Khan reaction on body shamed for her stretch marks
Shakti Kapoor Reacts to Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media

पिता शक्ति कपूर के बर्थडे पर श्रद्धा कपूर ने किया विश
बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार शक्ति कपूर का 3 सितंबर को जन्मदिन होता है। जन्मदिन के खास मौके पर शक्ति कपूर की बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शक्ति कपूर की फिल्मों के अलग-अलग लुक और किरदारों की तस्वीरों का कोलाज बनाकर साझा किया है। तस्वीर के कैप्शन में श्रद्धा कपूर ने लिखा- ''जन्मदिन की बधाई बापू, आप मेरा दिल हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं।'' श्रद्धा कपूर की इस पोस्ट पर उनके फैंस की शक्ति कपूर ने जन्मदिन दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Birthday Baapu! You are my heart. I love you ❤️ @shaktikapoor

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

विज्ञापन
wild card entry in Nach Baliye 9 to Zarine Khan reaction on body shamed for her stretch marks
Zarine Khan - फोटो : file photo

अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर जरीन खान का आया रिएक्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान हाल ही में अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं। तस्वीर में जरीन खान ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पायजामा पहना है। इस दौरान जरीन खान के पेट पर स्ट्रेच मार्क नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इसके बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा पोस्ट के जरिए जरीन खान के समर्थन में आईं और उन्हें बेहद खूबसूरत बताया। अब जरीन खान ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अनुष्का शर्मा का धन्यवाद करते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'जो लोग ये जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि मेरे पेट के साथ क्या हुआ है, तो मैं उनको कहना चाहूंगी की ये उस शख्स का नैचुरल पेट है जिसने हाल ही में कई किलो वजन कम किया है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed