सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने सोमवार को अभिनेता और उद्योगपति विशगन वनांगामुडी से दूसरी शादी रचाई। यह शादी चेन्नई के ‘द लीला पैलेस’ होटल में हुई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में सौंदर्या और विशागन की जोड़ी काफी जम रही है। जानिए कौन हैं रजनीकांत के दामाद विशागन और कैसे टूटी बेटी सौंदर्या की पहली शादी?
2 of 5
soundarya rajinikanth
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि सौंदर्या ने इससे पहले उद्योगपति अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और दोनों से वेद नाम का एक बेटा भी है। सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने 2016 में खुद ही तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। शादी के सात साल बाद वह 2017 में दोनों की सहमति से तलाक हुआ।
3 of 5
soundarya
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार ने इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन सौंदर्या नहीं मानीं और उन्होंने तलाक करने का मन बना लिया था। कुछ समय पहले अपनी शादी के बारे में सौंदर्या ने कहा था, ‘धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है, मेरी बहन को शादी के बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी। लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं।
4 of 5
soundarya rajinikanth
- फोटो : file photo
सौंदर्या ने आगे कहा था, मेरी और अश्विन की लाइफस्टाइल एकदम अलग है।’ ग्राफिक्स डिजायनर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली सौंदर्या ने कई फिल्मों में काम किया है। इसी तरह विशागन ने 2018 में तमिल फिल्म ‘वंजागर उलागम’ के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
5 of 5
soundarya rajinikanth
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 35 साल के एक्टर विशागन की भी यह दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने एक मैगजीन की एडिटर कनिखा कुमारन से शादी रचाई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। विशागन एक दवा कंपनी के भी मालिक हैं, जबकि उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं।