पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेत्री पायल सरकार भाजपा में शामिल हो गईं। पायल सरकार कोलकाता में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं हैं। इस कार्यक्रम में राज्य पार्टी प्रमुख दिलीप घोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित थे। ये बात तो आप सभी जानते हैं की पायल अभिनेत्री हैं लेकिन उन्होंने किस तरह एक्टिंग का रुख किया चलिए आपको बताते हैं।
कोलकाता में जन्मी हैं पायल
2 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
पायल का जन्म 10 फरवरी 1984 को कोलकाता में हुआ। वे अभी 37 साल की हैं। पायल बंगाली फिल्मों के अलावा हिंदी सिनेमा में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी गिनती बंगला सिनेमा की लीड अभिनेत्रियों में होती है। पायल के सोशल मीडिया पर नजर डालें तो वे इस पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के लिए कुछ न कुछ साझा करती ही रहती हैं।
3 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
पायल की मॉडलिंग में काफी रुचि रही है। इसलिए उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया। मॉडलिंग के दौरान ही पायल की किस्मत खुल गई और उन्हें बंगाली फिल्मों में काम करने मौका मिला। कॉलेज के दिनों में पायल टेलीफिल्म्स में भी काम करती थीं।
4 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
पायल सरकार ने साल 2004 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पायल अब तक करीब 35 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने हाल के महीनों में मिर्च 3 और हेचही में काम किया है। वह पॉपुलर बांग्ला मैग्जीन ‘उनिश कुरी’ के कवर पेज पर आ चुकी हैं। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं।
5 of 5
पायल सरकार
- फोटो : instagram- @paayelsarkar
पायल ने अनुराग बसु के शो लव स्टोरी, वक्त और लेडिज स्पेशल में काम किया है। पायल सरकार बॉलीवुड में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। वह बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की फिल्म गुड्डू की गन में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। साल 2016 में वह फिल्म ‘जोमेर राजा दिलो बोर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए कलाकार अवॉर्ड् जीत चुकी हैं।