अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'शमशेरा' अगले साल रिलीज होने वाली है। वह इस फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में दिखेंगे। उनके अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 62 साल की उम्र में भी संजय दत्त फिल्मों में सक्रिय हैं और उनमें वही जोश और उत्साव बना हुआ है। हालांकि, अन्य अभिनेताओं की तरह वह सोशल मीडिया पर उतने सक्रिय नहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर अनोखे अंदाज में शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने शाहरुख और मान्यता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, हैप्पी बर्थडे शाह..खुश रहो। संजय दत्त एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने करियर में बेहद उतार-चढ़ाव देखा है। लंबे वक्त तक जेल में रहे और लांछन भी लगा। उनके मुश्किल वक्त में हिंदू हृदय सम्राट कहलाने वाले बाला साहेब ठाकरे ने उनकी मदद की थी। आइए जानते हैं यह पूरा किस्सा जिसे खुद संजय दत्त ने कभी शेयर किया था...
बॉलीवुड: जब संजय दत्त ने कहा था- बाला साहेब ठाकरे को भाई मानती थी मेरी मां, जेल से छूटने के बाद गये थे उनसे मिलने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 05 Nov 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन