{"_id":"618539532f07af705d163bab","slug":"priyanka-nick-jonas-s-diwali-romantic-video-goes-viral-fans-are-praising","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: प्रियंका-निक जोनास का दिवाली रोमांटिक वीडियो वायरल, फैंस कर रहे हैं तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: प्रियंका-निक जोनास का दिवाली रोमांटिक वीडियो वायरल, फैंस कर रहे हैं तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दिवाली की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस की खूब तारीफ मिल रही है। खूबसूरत ड्रेस और अनेखो अंदाज में फिल्मी हस्तियों ने इस बार दिवाली मनाई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दिवाली भी बेहद खास रही है। उन्होंने अमेरिका में अपने पति निक जोनास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। गौरतलब है कि भले ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हों, और उन्होंने गैर-भारतीय से विवाह किया हो, लेकिन वह भारतीय त्योहारों का जश्न मनाना नहीं भूलती हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनास हर भारतीय त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हैं। ऐसे ही इस बार की दिवाली में भी हुआ है।
Trending Videos
2 of 5
प्रियंका और निक जोनास
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति निक जोनास के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों ही पूजा करते हुए दिख रहे थे। प्रियंका और निक के हाथों में पूजा की थाली थी। इस फोटो को अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह तस्वीर प्रियंका के अमेरिका स्थिति घर की है, जहां से उन्होंने फैंस को दिवाली विश की है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, प्रियंका और निक जोनास का दिवाली पर रोमांटिक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही डांस करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा वीडियो में पति निक जोनास के साथ झूमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को खुद ही निक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो कि काफी चर्चा बटोर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांटिक डांस करने वाला वीडियो शेयर करते हुए निक जोनास ने लिखा है, आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार और रोशनी भेज रहा हूं। मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे कई शानदार भारतीय परंपराओं से परिचित कराया है। इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने में सक्षम होने के लिए मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में फैंस ने दोनों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उनकी जोड़ी की तारीफ हो रही है। यह वीडियो अब तक 24 लाख से ज्यादा लोगों ने व्यू कर लिया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।