80 और 90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर कहलाने वाले सुपरस्टार गोविंदा आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म दूल्हे राजा, अंखियों से गोली मारे, हसीना मान जाएगी, जोड़ी नंबर वन, कुली नंबर वन और आंटी नंबर वन जैसी तमाम हिट फिल्में देने वाले गोविंदा किसी समय दर्शकों को फेवरेट हुआ करते थे। अपने सफलता के दौर में गोविंदा का नाम उस समय की कई लीडिंग लेडी से भी जुड़ा था। हालांकि एक्ट्रेस नीलम के साथ उनकी अफेयर की खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थी। इस अफेयर का असर उनकी शादी पर भी पड़ा था।
2 of 6
गोविंदा और नीलम
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड में गोविंदा की सबसे पहले जोड़ी एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ बनी थीं। दोनों ने साथ में खुदगर्ज, लव 86, हत्या, इल्जाम जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। पर्दे पर नीलम और गोविंदा का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आता था। कहा जाता है कि पर्दे पर दोनों की इतनी बढ़िया कैमेस्ट्री इस वजह से थी क्योंकि असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे।
3 of 6
पत्नी के साथ गोविंदा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
उन दिनों में नीलम और गोविंदा के अफेयर की खबरें भी खूब छपने लगी थीं। पर्दे पर लोगों को नीलम और गोविंदा का रोमांस पसंद आता और अखबार में उनकी अफेयर की खबरें, लेकिन इन सारी बातों का असर गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी पर पड़ने लगा था। गोविंदा सुनीता से शादी कर चुके थे, लेकिन नीलम के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ रही थीं।
4 of 6
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प है कि सुनीता से ज्यादा गोविंदा की मां को नीलम और गोविंदा के रिश्ते से इनकार था। सुनीता चाहती थीं कि गोविंदा नीलम के साथ फिल्में ना करें, लेकिन पर्दे पर इनकी जोड़ी इतनी हिट थी कि सारे प्रोड्यूसर इसी जोड़ी को कास्ट करते थे। हालांकि इन सबके बाद भी सुनीता को यकीन था कि गोविंदा उन्हें कभी धोखा नहीं देंगे। उस वक्त उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'जब नीलम से उनके अफेयर की खबरें आ रही थीं तो मैं निश्चिंत थी। मम्मी जी मेरे साथ थीं और मुझे गोविंदा पर भी पूरा भरोसा था'।
गोविंदा भले ही नीलम के करीब जाने लगे हों, लेकिन उनके लिए मां से बढ़कर कोई नहीं था। उनकी मां जो कहतीं गोविंदा वही करते। जब अपने बेटे और बहू की गृहस्थी को गोविंदा की मां ने खतरे में देखा तो गोविंदा से साफ कह दिया कि वो अब नीलम के साथ फिल्म ना करें और उनसे दूर रहे। गोविंदा ने मां की बात मान ली और नीलम के साथ फिल्म साइन करने से इनकार कर दिया।