बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस से अक्सर संवाद करते नजर आते हैं। राजनीति में भी उनकी गहरी समझ है। भारत सरकार द्वारा धारा 370 के हटाए जाने से अनुपम खेर बहुत खुश हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।
साहित्य आज तक के कार्यक्रम में अनुपम खेर ने बताया कि तीन साल पहले उन्हें श्रीनगर में घुसने नहीं दिया गया था। वो वहां झंडा फहराने गए थे। वह लोगों की सहायता करना चाहते थे ताकि उनका मनोबल न गिरे। इसके साथ ही वो वहां अपनी बहन से भी मिलना चाहते थे
3 of 5
Anupam Kher, Raju Kher
- फोटो : social media
अनुपम ने बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था और वहां से बाहर नहीं निकलने दिया। इस बात से अनुपम खेर बहुत दुखी हुए थे। हालांकि एयरपोर्ट पर उनसे मिलने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के कुछ जवान पहुंचे थे।
4 of 5
Anupam Kher With PM Modi
- फोटो : twitter
धारा 370 हटने पर अनुपम खेर कहा कि मुझे दुख है कि ऐसा होने में 70 साल लग गए। वो बात अलग है कि कश्मीरी पंडितों को निकाल दिया गया था। इसे हटाना देश हित में है।
5 of 5
Hotel Mumbai
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पूरी दुनिया को प्रभावित करने के बाद अनुपम खेर, देव पटेल, आर्मी हैमर और नाजनीन बोनादी की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म होटल मुंबई अब भारत में अगले महीने रिलीज होने जा रही है। एंथोनी मारस द्वारा निर्देशित ये फिल्म वर्ष 2008 में मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के दौरान सामने आयी अदम्य मानवीय भावनाओं की सच्ची कहानी है।