गुरु दत्त की जिंदगी पर जब भी बात की जाएगी उसमें उनकी पत्नी गीता रॉय और कथित प्रेमिका वहीदा रहमान का नाम जरूर आएगा। आज बात करते हैं वहीदा रहमान की क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। गीता रॉय की बात फिर कभी। वहीदा रहमान का जन्म 1938 में तमिलनाडु की चेंगलपट्टु में हुआ था। वहीदा रहमान 50 और 60 के दशक में अपनी खूबसूरती और लाजवाब अदाकारी के लिए जानी जाती थीं।
वहीदा को बचपन से ही संगीत और नृत्य का शौक था। वो बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें फिल्मों में काम करना करना पड़ा। हिंदी सिनेमा में वहीदा ने अपने करियर की शुरुआत गुरुदत्त की फिल्म 'सीआईडी' से की थी। गुरुदत्त की फिल्म 'बागी' सुपरहिट रही थी। इसके बाद गुरुदत्त और वहीदा रहमान की जोड़ी फिल्मी परदे पर कमाल दिखाने लगी।
3 of 6
Waheeda Rehman and Guru Dutt
- फोटो : Social Media
इस बीच फिल्मी गलियारों में ये खबर भी उड़ने लगी कि गुरुदत्त अपनी पत्नी गीता के ज्यादा वहीदा रहमान के साथ वक्त बिताते हैं। दोनों के अफेयर की खबरें आम हो चली तो ये बात गीता रॉय को भी पता चली। गुरु दत्त की ऐतिहासिक फिल्म 'प्यासा' जब बन रही थी तभी गीता और गुरु दत्त के बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं।
4 of 6
geeta dutt, guru dutt, waheeda rehman
- फोटो : file photo
कहा जाता है गुरु दत्त अपनी हीरोइन वहीदा रहमान के प्रति आकर्षित हो रहे थे। अब गुरु दत्त और गीता के रिश्ते में प्यार कम शक ज्यादा रह गया था। दोनों के बीच शक इस हद तक बढ़ गया कि एक दिन गुरु दत्त को एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी गीता ने लिखी थी लेकिन वहीदा के नाम पर। उसमें कहा गया था कि, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। अगर तुम मुझे चाहते तो आज शाम को साढ़े छह बजे मुझसे मिलने नारीमन प्वॉइंट पर आओ। तुम्हारी वहीदा।
जब गुरु दत्त उस जगह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गीता और उनकी दोस्त कार की पिछली सीट पर बैठी किसी को खोज रही हैं। घर पहुंच कर दोनों में इस बात पर खूब झगड़ा हुआ और दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई। सत्या सरण अपनी किताब में लिखती हैं- दत्त और वहीदा के रिश्ते के पनपने का सबसे बड़ा कारण गीता थीं। इस रिश्ते के टूटने का कारण भी गीता ही बनीं।
वहीदा रहमान से धर्म बदलकर शादी करना चाहते थे गुरुदत्त!