सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की धूम है। दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले ही शादी समारोह के इंतजामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिछली कुछ रिपोर्ट्स में सुरक्षा इंतजामों से लेकर कपल की ड्रेस की कीमतों को लेकर खुलासे हो चुके हैं। अब शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए जो इंतजाम किए जाने हैं, उनका भी खुलासा होने लगा है।
2 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : instagram/stylebyami
एक रिपोर्ट की मानें तो विक्की-कटरीना की शादी में मेहमानों को लग्जरी टेंट्स में ठहराया जाएगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ वीवीआईपी यानी खास गेस्ट्स के लिए ही मुहैया होगी। बताया गया है कि वेडिंग प्लानर्स ने वीवीआईपी गेस्ट्स के लिए 10 लग्जरी टेंट्स रखने की योजना बनाई है।
3 of 5
कटरीना और विक्की की शादी
- फोटो : Instagram
इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लग्जरी टेंट्स की एक रात की शुरुआती कीमत कम से कम 70 हजार रुपये तक होती है। विक्की-कटरीना की शादी में शामिल होने वाले लोगों को वेडिंग प्लानर्स की तरफ से कोड दिए जाएंगे और इनका पता सिर्फ होटल के स्टाफ को ही होगा। विक्की कौशल और कटरीना कैफ सोमवार शाम को मुंबई से राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट रवाना हुए थे। दोनों ने हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन भी किया था और फिर अपनी कारों से एयरपोर्ट पहुंचे थे।
4 of 5
कटरीना और विक्की की शादी
- फोटो : Instagram
कटरीना और विक्की राजस्थान में सवाईमाधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। इसी क्रम में दोनों के शादी के कार्यक्रम आज यानी मंगलवार से मेहंदी के साथ शुरू होने वाले हैं। इस शाही शादी की सिक्रेसी बनाए रखने के लिए शादी के आने वाले हर मेहमान को जीरो मोबाइल पॉलिसी अपनानी होगी। इसका मतबल यह है कि शादी के दौरान किसी भी मेहमान मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की और कटरीना राजस्थान के सवाई माधोपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। जिस होटल में यह शादी होने जा रहे है वो सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में है। इस शादी के लिए 120 गेस्ट लिस्ट तैयार की गई है, जो रॉयल वेडिंग में आएंगे।