फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Voot upcoming social drama series Jholachhap releasing on 4 july 2022

Jholachhap: गांव वालों की मदद करने पहुंची लेडी डॉक्टर का झोलाछापों से सामना, कब-कहां देख सकेंगे यह अनोखी कहानी

Thu, 30 Jun 2022 07:17 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 07:17 PM IST
सार

भारत के ग्रामीण इलाकों की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर चोट करती आगामी सोशल ड्रामा वेब सीरीज 'झोलाछाप' की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज में आपको सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का भरपूर डोज भी मिलने वाला है।  

विज्ञापन
Voot upcoming social drama series Jholachhap releasing on 4 july 2022
झोलाछाप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सिनेमा में इन दिनों सामाजिक मुद्दों को लेकर काफी कंटेंट बनाया जा रहा है। अब इसी कड़ी में ओटीटी प्लेटफार्म भी जुड़ गए हैं और आगामी वेब सीरीज 'झोलाछाप' की घोषणा भी हो गई है। इस सीरीज में एक बार फिर से भारत के गावों की पृष्ठभूमि को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इस सोशल ड्रामा वेब सीरीज में गांवों की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर चोट की जाएगी। झोलाछाप जैसा कि नाम से ही समझ गए होंगे कि इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य संकट को उजागर करना है।

विज्ञापन

ग्रामीण भारत की लचर स्वास्थ प्रणाली पर चोट करती है 'झोलाछाप'
ज्योति प्रकाशन द्वारा निर्मित और निर्देशित 'झोलाछाप' में एक युवा डॉक्टर नेहा की कहानी दिखाई जाएगी, जो स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक ऐसे गांव में तैनात हो जाती है, जहां पर झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला है। यहीं से डॉक्टर नेहा की जिंदगी में उथल-पुथल शुरू होती है, जब उसका सामना गांव के जितेंद्र त्यागी और श्याम सुंदर से होता है जो अपने स्वार्थ के लिए साजिश रचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संदेश के साथ कॉमेडी और ड्रामा
वेब सीरीज 'झोलाछाप' में डॉक्टर नेहा का किरदार एक्ट्रेस महक मनवानी द्वारा निभाया गया है, वहीं झोलाछाप जितेंद्र के रूप में अभिनेता चित्तरंजन त्रिपाठी नजर आएंगे। इस सीरीज में ड्रामा, कॉमेडी और सामाजिक संदेश सब कुछ देखने को मिलने वाला है।

वूट पर फ्री देख सकते हैं 'झोलाछाप'
सोशल ड्रामा सीरीज 'झोलाछाप' को 4 जुलाई 2022 से वायकॉम 18 की स्ट्रीमिंग सेवा, वूट (Voot) एप पर रिलीज की जाएगी। इस दिलचस्प सीरीज के कुछ छह एपिसोड हैं। सबसे खास बात ये है कि इसे आप फ्री में बिंज वॉच कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed