बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक के बाद एक कई फिल्मों के लीक होने की खबरें लगातार आ रही हैं। पाइरेसी की वजह से फिल्ममेकर्स को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है लेकिन इस पर रोक लगती नहीं दिख रही है। पहले रजनीकांत की पेट्टा और अजीत की विश्वासम वेबसाइट पर लीक कर दी गई। अब एक और फिल्म के लीक होने की खबर है।
2 of 5
ram charan
- फोटो : you tube
तेलुगू स्टार राम चरण की हालिया रिलीज विनय विद्या रामा को पाइरेसी के लिए मशहूर एक वेबसाइट पर लीक कर दी गई। फिल्म की रिलीज से पहले कई तरह की चेतावनी भी दी गई लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा। ऑनलाइन लीक होने से निश्चित रूप से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आएगी। बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 2.0 की रिलीज के वक्त कोर्ट नेे 12 हजार वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश दिए लेकिन इससे पाइरेसी के बिजनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
3 of 5
vinaya vidheya rama
- फोटो : you tube
फिल्म 2.0 के बाद थलाइवा के फैंस पेट्टा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच रजनीकांत और उनके फैंस के लिए बुरी खबर आई। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, गुरुवार को तमिल में रिलीज हुई और शुक्रवार को हिन्दी में रिलीज हुई पेट्टा ऑनलाइन लीक हो गई है।
गुरुवार को जैसे ही पेट्टा रिलीज हुई उसके कुछ घंटे बाद पेट्टा का एचडी प्रिंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध बताया जाने लगा। पेट्टा से पहले रजनीकांत की पिछली फिल्म 2.0 भी रिलीज के बाद ही लीक हो गई थी। फिल्म को लीक होने से बचाने के लिए कई उपाय किए गए लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
पिछले महीने रिलीज हुई कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ भी लीक हुई थी। इन फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्में ऑनलाइन लीक हुई हैं। लीक होने की वजह से इन फिल्मों को काफी खामियाजा भी भुगतना पड़ा। बात करें पेट्टा की तो यह 2800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।