प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के बाद कुछ दिन के लिए काम से ब्रेक ले लिया है। दोनों ने पहले लंदन में क्रिसमस मनाया फिर नया साल सेलीब्रेट करने के लिए स्विट्जरलैंड गए । अब प्रियंका और निक कैरेबियन में हनीमून मनाने जा पहुंचे हैं ।
अपनी पत्नी को झूला झूलता देख निक ने उनका वीडियो बनाया और अब ये सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है । बता दें कि प्रियंका के लिए कैरेबियन में हनीमून मनाना एक सरप्राइज था । जी हां, प्रियंका को नहीं पता था कि निक उन्हें हनीमून के लिए कैरेबियन ले जाने वाले हैं ।
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : Instagram
निक ने ही चुपके से ये ट्रिप प्लान किया । जब प्रियंका को इस बारे में पता चला तो वो हैरान रह गईं । प्रियंका को तब तक इस बारे में नहीं पता चला जब तक उनकी फ्लाइट लैंड नहीं कर गई । फ्लाइट से उतरने के बाद प्रियंका को पता चला कि वो कैरेबियन में हैं।
5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : Instagram
निक ने पूल की जो तस्वीर प्रियंका के साथ शेयर की है उसमें कैप्शन लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज जोनस'। हाल ही में निक ने एक इंटरव्यू में प्रियंका के साथ अपने रिलेशन के बारे में कहा था, 'अब जब हम शादी कर चुके हैं तो एक-दूसरे के बुरे और अच्छे वक्त में साथ हैं । इसी से हमारा रिश्ता मजबूत होगा ।'