फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Vedha Twitter Review: netizens like bollwood actor hrithik roshan and saif ali khan movie

Vikram Vedha Twitter Review: दर्शकों को पसंद आई ऋतिक- सैफ की विक्रम वेधा, सोशल मीडिया पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 30 Sep 2022 11:49 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 30 Sep 2022 11:49 AM IST
सार

फिल्म के रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। ऋतिक और सैफ की इस फिल्म को लोगों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Vikram Vedha Twitter Review: netizens like bollwood actor hrithik roshan and saif ali khan movie
विक्रम वेधा - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी नाम की साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक इस फिल्म के लिए दर्शक लंबे समय से उत्साहित से थे। ऐसे में फिल्म के रिलीज होते ही अब सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है। ऋतिक और सैफ की इस फिल्म को लोगों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहा विक्रम वेधा का ट्विटर रिव्यू-

विज्ञापन

फिल्म की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा,'ऋतिक का स्वैग और सैफ का इंटेंसिटी बेहद शानदारी है। फिल्म में दिखाए गए ट्विस्ट और टर्न आपको कहानी से अंत तक बांधे रखती है। मैंने ओरिजिनल फिल्म को देखा है, लेकिन इन्होंने फिर से फिल्म को शानदार तरीके से पेश किया है। फिल्म जरूर देखें।

Box Office Report: क्या विक्रम वेधा पर भारी पड़ेगी पीएस-1? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानें सभी फिल्मों का हाल
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य यूजर ने पोस्ट में लिखा, फिल्म विक्रम वेधा एक शब्द में आग है। पैसा वसूल इस फिल्म शानदार एक्शन और अभिनय है। ऋतिक रोशन के अभिनय ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। वहीं, सैफ अली खान ने भी फिल्म में अपना काम बखूबी किया। 

Ponniyin Selvan Review: मणिरत्नम की पत्नी ने किया 'फेक' रिव्यू का पर्दाफाश, पूछा- कहां देख ली पोन्नियिन सेल्वन

 

विज्ञापन

वहीं, एक नेटिजन ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, विक्रम वेधा एक अच्छी रीमेक है, जिसका इंटरवल काफी शानदार है। फिल्म में ऋतिक की उपस्थिति ने इसे अलग रूप दिया है। वहीं, सैफ के किरदार में माधवन की छवि देखने को मिली। जिन्होंने भी ओरिजिनल फिल्म नहीं देखी है, वह इसे बिल्कुल पसंद करेंगे। इस फिल्म को ऋतिक रोशन और डायरेक्शन के लिए देख सकते हैं। 

Adipurush Teaser Poster: सामने आया आदिपुरुष का फर्स्ट लुक पोस्टर, राम के किरदार में खूब जंचे प्रभास
 

 

हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। एक यूजर ने फिल्म पर अपना रिव्यू देते हुए लिखा, बस अभी विक्रम वेधा देखी है। फिल्म में सिर्फ सैफ अली खान ही अच्छे हैं। ऋतिक को बिहारी/यूपी लहजे का उपयोग करना छोड़ना होगा। वह फिल्म गैंगस्टर बनने की कोशिश करते दिखे लेकिन वह हर दृश्य में असफल रहे। निराशाजनक, सिर्फ एक स्टार दूंगा।

Chandan Roy Sanyal: ‘मैं करोल बाग से शाहरुख खान का फैन रहा, सोचा नहीं था एक दिन उनके साथ काम भी करूंगा’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed