सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा को रिलीज होने में सिर्फ एक दिन बाकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'पोन्नियिन सेल्वन' से हो रही है। इस समय फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और उम्मीद के मुताबिक, इसकी एडवांस बुकिंग की रफ्तार काफी धीमी मानी जा रही है। फिलहाल दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करती है ये तो टिकट खिड़की का कलेक्शन आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।
Vikram Vedha Advance Booking: विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग धीमी, लाल सिंह चड्ढा को पछाड़ने में रही नाकाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन