शाहरुख खान और विजय सेतुपति ने 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म जवान में एक-साथ स्क्रीन शेयर की थी। दोनों स्टार्स ने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीन्स से दर्शकों को दीवाना बना दिया। जहां दर्शकों ने उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का लुत्फ उठाया, वहीं सेलेब्स ने साथ काम करके भी खूब मस्ती की। अब हाल ही में, अभिनेता विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे हैं और उन्हें बेहतरीन कहानीकार भी कहा है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।
2 of 5
फिल्म - जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
एटली कुमार की जवान में शाहरुख खान और विजय सेतुपति के साथ काम करने की घोषणा ने ही उनके प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया था। इसलिए, जब फिल्म रिलीज हुई, तो इस जोड़ी को देश भर के सिनेमा प्रेमियों से अपार प्यार मिला।
3 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में, अभिनेता विजय सेतुपति ने एक साक्षात्कार में थे शाहरुख की प्रभावशाली आवाज और बहुमुखी दिमाग की प्रशंसा की। विजय ने तमिल में कहा, "मैं शाहरुख खान की आवाज सुनकर हैरान हूं। वह एक बेहतरीन कहानीकार हैं। उनका दिमाग बहुत बहुमुखी है। मैंने उनसे एक साक्षात्कार में कहा था कि वह एक स्टार की तुलना में एक व्यक्ति के रूप में अधिक आकर्षक हैं।"
4 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
इससे पहले उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि शाहरुख का एनर्जी लेवल कभी कम नहीं होता। उन्होंने बताया, "मैं हर किसी से कुछ न कुछ सीखता हूं। शाहरुख खान से मैंने जो सीखा है, वह यह है कि उनका एनर्जी लेवल कभी कम नहीं होता। एक दिन, शूटिंग के दौरान, वह अस्वस्थ थे, लेकिन आप यह तब तक नहीं समझ सकते, जब तक कि वह आपको न बताएं। यह उनका एक अलग गुण है।"
5 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक एटली ने जवान के साथ हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, ऋद्धि डोगरा, संजीता भट्टाचार्य, गिरिजा ओक, लहर खान और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।
Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल होंगी डेजी, शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर भी तोड़ी चुप्पी