{"_id":"60c2c69c8ebc3e59b5120d2c","slug":"video-when-neetu-kapoor-turned-choreographer-for-amitabh-bachchan-in-1981-film-yaarana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: नीतू कपूर ने 'याराना' में अमिताभ बच्चन के लिए कोरियोग्राफ किया था ये डांस, देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: नीतू कपूर ने 'याराना' में अमिताभ बच्चन के लिए कोरियोग्राफ किया था ये डांस, देखें वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। आए दिन नीतू अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है जो काफी वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखकर काफी पुरानी यादें ताजा हो गईं।
दरअसल, इस बात नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 1981 में आई अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म याराना की एक क्लिप साझा किया है। इस फिल्म में नीतू सिंह के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। नीतू ने इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि फिल्म के इस सीन को उन्होंने कोरियोग्राफ किया था। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन डांस प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में नीतू अमिताभ के किरदार को डांस सिखाती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'याराना का ये मोंटाज मेरे लिए बहुत ही खास है क्योंकि मैंने इसको कोरियोग्राफ किया है।' सोशल मीडिया पर उनके फैंस अभिनेत्री की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
2 of 5
याराना
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बता दें कि साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म याराना अपने दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्त किशान और बिशान के इर्द-गिर्द घूमती है। जो उसको एक सफल गायक बनाना चाहता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अमजद खान, नीतू कपूर, तनुजा और कादर खान ने अहम किरदार निभाएं हैं।
इससे पहले नीतू कपूर ने 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'दो कलियां' का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस फिल्म में नीतू कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम किया था और उन्होंने जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था। नीतू इस वीडियो क्लिप में 'मुर्गी-मुर्गी प्यार से देखे' गाने पर अभिनय करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : Instagram
इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ नीतू कपूर ने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा। नीतू कपूर ने लिखा, '#dokaliya बहुत सारा मेकअप किया है'। नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी मां के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'सो क्यूट'।
बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। वो अक्सर ऋषि कपूर और अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करती है। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की पहली बरसी मनाई गई थी। इस मौके पर नीतू ने ऋषि की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।