विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को शादी तक दुनिया की नजरों से हमेशा छिपाकर रखा था। बीते साल कटरीना और विक्की ने सात फेरे लेकर अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की। दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से प्यार जताते रहते हैं। लेकिन अब विक्की कौशल ने पहली बार अपनी पत्नी कटरीना कैफ के बारे में बात की है। अभिनेता ने बताया है कि वह अपनी पत्नी से बहुत कुछ सीख रहे हैं।
2 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
दरअसल विक्की कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान अभिनेता ने खुद को भाग्यशाली भी बताया। विक्की कौशल ने कहा, 'मेरे जीवन के हर पहलू में कटरीना का बहुत प्रभाव है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे उनमें एक जीवन साथी मिला क्योंकि वह एक अत्यंत बुद्धिमान और दयालु व्यक्ति हैं। मैं उनसे हर दिन बहुत कुछ सीखता हूं।'
3 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिस पर अभिनेता ने भी तुरंत कमेंट करते हुए कटरीना के लिए प्यार जाहिर किया। इस तस्वीर में कटरीना प्रकृति का आनंद लेती हुई दिखी थीं। इस तस्वीर के कमेंट में विक्की कौशल ने हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया। विक्की का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया था, जिस वजह से फैंस ने कपल की खूब तारीफ की।
4 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं। इसके अलावा, वह मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’, ' गोविंदा मेरा नाम', 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं, कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।