{"_id":"617a4921546f2d26350c3783","slug":"vicky-kaushal-and-katrina-kaif-wedding-venue-decided-in-rajasthan-resort-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चर्चा: राजस्थान के इस शानदार रिसॉर्ट में सात फेरे लेने वाले हैं विक्की और कटरीना? शॉपिंग करती नजर आईं मां और बहन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा: राजस्थान के इस शानदार रिसॉर्ट में सात फेरे लेने वाले हैं विक्की और कटरीना? शॉपिंग करती नजर आईं मां और बहन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
शादी का सीजन शुरू हो चुका है और बॉलीवुड और टीवी जगत में भी अब कई कपल्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। वहीं इसी बीच एक बार फिर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें जोर पकड़ रही हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि विक्की और कटरीना दिसंबर में शादी का प्लान कर रहे हैं और कटरीना सब्यसाची का लहंगा पहनने का मूड बना रही हैं।
राजस्थान में सात फेरे लेंगे विक्की कौशल-कटरीना कैफ?
हालांकि खुद दोनों सितारों की तरफ से इस खबर को नकार दिया गया है लेकिन कुछ ऐसी बातें भी सामने आई है जिनसे इन खबरों को बल मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की और कटरीना दिसंबर में सात फेरे लेने वाले है और इसकी सारी तैयारियां चोरी छिपे की जा रही है। वहीं उनके शादी के वेन्यू की भी खबर सामने आ चुकी है।
2 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि कटरीना और विक्की राजस्थान स्थित सवाई माधेपुर के एक रिसॉर्ट सेंसस फोर्ट बारवारा में सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विक्की कौशल और कटरीना ने भले ही इस मामले पर अपने विचार साझा कर दिए हों लेकिन दोनों के ही परिवार वाले कुछ नहीं कह रहे हैं।
3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
हालांकि शादी की खबरों के बीच कटरीना की मां सुजैन और बहन इसाबेल को हाल ही में मुंबई के एक एथनीक स्टोर के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों वहां कपड़ों के लिए शॉपिंग के लिए पहुंची थीं। मां-बेटी ने पैपराजी को पोज भी दिए। अब पारंपरिक कपड़ों की खरीददारी करने के चलते लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि यह सारी तैयारी विक्की और कटरीना की शादी की है।
कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना ने अपनी शादी के प्लान को लेकर बातें की थी। साथ ही यह भी बताया था कि वो अपनी शादी में किसे बुलाना चाहती है।साल 2015 में भी कटरीना की शादी की खबरों की चर्चा जोरों पर थीं। ऐसे में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि जब वह शादी करेंगी तो पूरी दुनिया को बताएंगी। कटरीना ने कहा था कि, 'जब आप शादी करने के बारे में सोचते हैं तो आप पूरी दुनिया को बताने के लिए तैयार रहते हैं कि हम एक कमिटमेंट करने जा रहे हैं'।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल की रोका सेरेमनी की तस्वीर वायरल हो गई थी। इसके बाद ये खबर फैल गई थी कि विक्की और कटरीना ने शादी करने का फैसला कर लिया है। हालांकि दोनों ही सितारों की टीम ने इस खबर को झूठा बताया था और कहा था कि कोई भी रोका सेरेमनी नहीं हुई है बल्कि कटरीना बहुत जल्द टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।