बॉलीवुड एक्टर्स वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों यशराज की फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहली बार ऐसा होगा जब वरुण धवन और अनुष्का एक साथ बड़े परदे पर दिखाई देंगे। इन दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली के आस-पास चल रही है।
वरुण धवन ने अनुष्का को लेकर बांधे तारीफों के पुल, कहा- 'वह एक बहुत प्यारी लड़की है'
Superb she’s a very nice girl and very funny also #Varunsays https://t.co/qwY4UzcqpY
— Varun DAN Dhawan (@Varun_dvn) March 26, 2018
केवल ट्विटर पर ही नहीं 'अक्टूबर' के सॉन्ग रिलीज के दौरान भी उन्होंने अनुष्का की काफी तारीफें कीं। फिल्म 'सुई धागा' के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वरुण ने कहा कि 'इस फिल्म में जबरदस्त ह्यूमर और संगीत है। शरत बिल्कुल अलग अंदाज से फिल्में बनाते हैं। यह फिल्म हम सभी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है जिसके लिए हमने काफी प्रैक्टिस की है लेकिन फिल्म के साथ मुझे अनुष्का जैसी एक अच्छी पार्टनर भी मिलीं और हम एक दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं।'
A post shared by A Stars Real Life (@astarreallife) on
वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग से समय निकालकर 'अक्टूबर' का प्रमोशन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। शूजित के साथ वरुण की यह पहली फिल्म है।