सलमान खान के साथ लगातार दो सफल फिल्में देने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली ने खुद ट्वीट करके दी।
अली अब्बास ने ट्वीट कर बताया, किसी ने मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है। मामले को जल्द ही निपटा दिया जाएगा। मैं स्नैपचैट पर नहीं हूं, इसलिए यदि कोई मेरे नाम से स्नैपचैट का उपयोग करता है तो ध्यार रखें वह हैकर है I आपका दिन शुभ हो ।
बात की जाए अली अब्बास के फिल्मों की तो निर्देशक अली ने सलमान खान के साथ बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर 300 करोड़ी फिल्में दी हैं। जबकि वह तीसरी फिल्म के साथ भी तैयार हैं। जी हां, सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' का निर्देशन भी अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अब्बास जफर की आने वाली फिल्म 'भारत' से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक ने बताया था कि भारत की कहानी एक आदमी के 17 से 70 साल की होगी। लिहाजा, फिल्म में सलमान का अलग अलग लुक होगा। कम उम्र वाले हिस्से में सलमान को 'मैंने प्यार किया' वाला लुक दिया जाएगा।