वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। दुबई में एक इवेंट के दौरान इसे लोगों के सामने पेश कर दिया गया। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी पति पत्नी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। दोनों की जोड़ी इस ट्रेलर में काफी अच्छी लग रही है। फिल्म एक लव स्टोरी है जिसे वॉर के ब्रैकड्रॉप पर बुना गया है।
Bawaal Trailer: बवाल है वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर, लव स्टोरी के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगा ट्विस्ट
अमेजन प्राइम वीडियो के ऑफिशियल सोशल मीडिया पर अकाउंट से शेयर किए गए तीन मिनट तीन सेकंड के इस ट्रेलर में वरुण और जान्हवी की केमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म विश्व युद्ध 2 की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है।
प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर 'बवाल' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, "प्यार से बवाल तक का एक सफर!'' यह फिल्म अब 21 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। 'बवाल' का प्रीमियर पेरिस के प्रतिष्ठित सैले गुस्ताव-एफिल थिएटर में होगा। . इसके साथ ही यह आयोजन स्थल पर प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी।
pyaar se bawaal tak ka ek safar! 💙
Bollywood Celebs: इन सुपरस्टार्स ने एक्टिंग के लिए कुर्बान की पढ़ाई, लिस्ट में अक्षय-प्रियंका का भी नाम शामिल
produced by #SajidNadiadwala and directed by @niteshtiwari22#BawaalOnPrime, July 21
trailer out now@Varun_dvn #JanhviKapoor @ashwinyiyer @WardaNadiadwala @NGEMovies @earthskynotes #PiyushGupta #ShreyasJain #NikhilMehrotra @TSeries pic.twitter.com/IIgNRAIKoh
जान्हवी कपूर और वरुण पहली बार प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए एक साथ आए। फिल्म में वरुण धवन एक इतिहास शिक्षक की भूमिका निभाते हैं जो छात्रों को गलत इतिहास पढ़ाता है, जो बाद में 'बवाल' का कारण बनता है। यह पहला मौका है जब वरुण और नितेश किसी फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे हैं।