बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस साल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। अपने अब तक के करियर में वरुण ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं। वरुण के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं जिन्हें शायद कम ही लोग जानते हैं। आइए डालते हैं एक नजर ...
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
आज के समय में वरुण धवन बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे बन चुके हैं, जिन्होंने एक के बाद एक लगातार कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वरुण को बचपन में रेसलिंग काफी पसंद थी और वो एक रेसलर ही बनना चाहते थे। बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया में ही अपनी किस्मत आजमाई और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गए हैं।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
एक और बात है जिसे शायद कम ही लोग जानते हैं कि वरुण के रेसलर बनने के सपने और फिल्मी करियर शुरू करने से पहले वो बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू कर चुके थे। जी हां वरुण पहली बार बतौर एक्टर तो फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आए थे लेकिन असल में उनकी पहली फिल्म माय नेम इज खान थी जिसमें उन्होंने करण जौहर के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया था।
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म माय नेम इज खान की शूटिंग के दौरान वरुण सिर्फ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ही काम नहीं कर रहे थे बल्कि वह एक्टिंग की बारीकियों को सीख रहे थे। फिल्म में डेब्यू करने के बाद वह एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आए और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म बदलापुर में अपने किरदार से वरुण ने साफ कर दिया कि वह हर एक किरदार में फिट बैठते हैं। एबीसीडी2 में एक दमदार डांसर के किरदार में भी फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया।
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
वरुण ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में फिल्म भेड़िया की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का निर्देशन स्त्री वाले अमर कौशिक कर रहे हैं जबकी इसका निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति सेनन फीमेल लीड हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया कि पैनडेमिक में फिल्म की शूटिंग करना बहुत चैलेंजिंग काम है।