टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'नच बलिये सीजन 9' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। शो की टीआरपी भी अच्छी जा रही है । इस बार शो की खास बात ये है कि इसमें एक्स कपल भी डांस करते नजर आ रहे हैं । इसमें उर्वशी ढोलकिया और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही । अब इस जोड़ी के फैंस के लिए बुरी खबर है ।
2 of 6
नच बलिए 9 में अनुज और उर्वशी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शो के चार हफ्ते बाद ही ये जोड़ी बाहर हो गई है । एलिमिनेट होने से उर्वशी काफी नाराज हैं । उन्होंने शो के ऊपर अपनी भड़ास निकाली है । उनका कहना है कि यहां जोडि़यों के साथ भेदभाव हुआ । अगर ड्रामा नहीं कर रहे तो आपको कुछ नहीं मिलने वाला । उर्वशी ने ये बात बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहीं।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज से मां कर लें शादी, उर्वशी ढोलकिया के बेटे ने जाहिर की इच्छा
3 of 6
urvashi dholakia
- फोटो : social media
4 of 6
Urvashi and Anuj
- फोटो : instagram
'ये कोई डांस शो था या पॉपुलैरिटी कॉन्टेस्ट । अगर ये शो पॉपुलैरिटी के आधार पर था, तो मैं नहीं मान सकती कि 35 साल काम करने के बाद मेरी फैन फॉलोइंग अच्छी नहीं हो । स्कोर बोर्ड कहां है, हमें दिखाना चाहिए कि हम किस पोजिशन पर हैं । अगर ये शो सिर्फ यंग कपल के लिए था तो हमें क्यों लिया गया ।'
5 of 6
urvashi dholakia
- फोटो : social media
'अगर शो में लाए ही थे तो भेदभाव क्यों किया गया । मुझे लगा था कि ये एक डांस शो है, इसलिए मैंने इसे साइन किया था । मैं यहां किसी की सहानुभूति लेने नहीं आई थी । ना ही मुझे किसी से लड़ाई करनी थी और ना ही अपने एक्स के साथ ड्रामा करना था । अगर यही सब करना है तो और भी शो हैं, डांस शो में क्यों आऊं फिर ।'