लंबे इतंजार के बाद बॉलिवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की पर्दे पर वापसी को लेकर फैेस का इंतजार आज खत्म हो गाया है। उर्मिला का धमाकेदार आइटम नंबर आज रिलीज हो गया है। सालों बाद छम्मा छम्मा गर्ल ने स्क्रीन पर आते ही अपने आइटम नंबर से धमाल मचा दिया है।
उर्मिला ने इस बार 'बेवफा ब्यूटी' नाम के गाने में अपना जलवा बिखेरा है। उन्हें देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि वह इतने साल से स्क्रीन से दूर थी। इस गाने में छम्मा छम्मा गर्ल पर्पल साड़ी पहनी हुई हैं, जिसमें वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।
इस गाने के बारे में बात करते हुए फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, 'फिल्म में इरफान ने एक ऐसा किरदार निभाया है जिसमें कभी भी कोई आदमी नहीं आना चाहेगा लेकिन यह गाना बेहद मजाकिया है और लोगों को कहीं से भी अश्लील नहीं लगेगा। अमित के तेज म्यूजिक, पावनी की स्पाइसी वॉइस और उर्मिला जैसी मेग्नेटिक स्टार की मौजूदगी के साथ यह गाना बेहद अच्छा बन पड़ा है।'
फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने कहा, 'शुरू में फिल्म में इस गाने को नहीं रखा गया था लेकिन बाद में फिल्म की कहानी को नरेट करते हुए एक गाने को शामिल करने का फैसला किया गया। यह एक आइटम सॉन्ग नहीं है बल्कि यह गाना फिल्म की कहानी के बारे में बताता है।'
बता दें इरफान खान की आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही उर्मिला का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अमित त्रिवेदी द्वारा कंपोज इस गाने को पावनी पांडे ने गाया है। पावनी पहले ही 'लैला मैं लैला' गाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। इस सॉन्ग को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है।