{"_id":"5ab35e9a4f1c1bb2758b6ce1","slug":"rekha-to-appear-live-in-ravi-dubey-rising-star-2-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ की बहू को चिट्ठी लिखने के बाद रेखा का नया पैगाम, आखिर क्या है इसके पीछे का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ की बहू को चिट्ठी लिखने के बाद रेखा का नया पैगाम, आखिर क्या है इसके पीछे का राज
Thu, 22 Mar 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रेखा
Link Copied
रेखा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2014 में आई फिल्म 'फितूर' में देखा गया था। अब रेखा टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार 2' में नजर आने वाली हैं।
Trending Videos
2 of 5
रेखा
इस शो को रवि दुबे होस्ट कर रहे हैं। रवि ने शो के टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो के लिए रेखा ने अपनी आवाज दी है। बैकग्राउंट में रेखा का फेमस गाना 'इन आंखों की मस्ती के' गाना चल रहा है।
3 of 5
रेखा
शो में अपने आने की खबर फैंस के साथ साझा करते हुए रेखा कहती हैं, 'आतिश की लड़ी लय में, सुरों में शरारे हैं, इन उभरते सितारों के नजराने हजारों हैं.. आवाज के इस आतिश भरे मंजर में, आ रही हूं मैं राइजिंग स्टार के मंच पर लाइव।'
खबर है कि शो में रेखा गाने के साथ डांस भी करेंगी। एक इंटरव्यू में रेखा ने राइजिंग स्टार-2 में आने पर कहा, 'संगीत हर दीवार को तोड़ देता है। राइजिंग स्टार ने कई कंटेस्टेंट को ये प्लेटफॉर्म दिया है कि वो म्यूजिक को एक्सप्लोर कर सकें। मैं ऐसे उभरते कलाकारों को देखने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
रेखा
कुछ दिन पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय को एक ओपन लेटर लिखा था। जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या से कहा था कि तुम्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी खबर के मुताबिक, रेखा ने ऐसा बच्चन परिवार के करीब आने के लिए किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।